Hoshangabad News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने IAS के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Hoshangabad News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने IAS के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। राजनीति में अफसर ओर नेताओ के बीच तनातनी होती ही रहती है, पर आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा को एक आईएएस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना पड़ा। दरअसल पूरा मामला तीन साल पुराना है। जब इटारसी के तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी हरेंद्र नारायण द्वारा विधायक डॉ शर्मा पर यह झूठा आरोप लगाया गया था कि विधायक ने पद का दुरुपयोग करतें हुए अपनी विधायक निधि एक धार्मिक ट्रस्ट को दे दीं थी।

यह भी पढ़ें – ICICI बैंक की नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप में हुई गड़बड़ी, लाखों लोगों ने ट्विटर पर की शिकायत

यह पूरा मामला कांग्रेस के सरकार के समय का है। इस पूरे मामले को लेकर विधायक डॉ शर्मा द्वारा विधानसभा सभा तक मे प्रश्न उठाया गया था एवं प्रदेश के मुख्य सचिव तक से इस मामले की लिखित शिकायत की गयी थी। जिस पर आज तक कोई कार्यवाही न होने से विधायक डॉ शर्मा द्वारा आज इटारसी न्यायालय में इटारसी के तत्कालीन SDM हरेन्द्र नारायण के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 166, 166 A, 167, 171, 219 के तहत न्यायालय मे परिवाद दायर किया है।

यह भी पढ़ें – Betul News: मोबाइल की बैटरी से खेलते वक्त हुआ हादसा, बैटरी फटने से छात्र बुरी तरह घायल

करीब तीन वर्ष पूर्व यहां पदस्थ रहे प्रशिक्षु एसडीएम हरेंद्र नारायण ने एक संस्था को गलत ढंग से विधायक निधि देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप विधायक पर लगाए थे। विधायक ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव को की थी। विधायक डॉ. शर्मा का आरोप है कि अधिकारियों ने अभी तक जांच पूरी नहीं की, इस वजह से अब उन्होंने न्यायालय की शरण ली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews