MP Breaking News

महंगा AC टिकट, लेकिन कोच में कॉकरोच! यात्रियों ने नहीं चलने दी ट्रेन, जानिए क्या है पूरा मामला?

इटारसी रेलवे स्टेशन पर सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के AC-3 कोच में कॉकरोच मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। वहीं ट्रेन चलने लगी तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे रोक दिया। हालांकि रेलवे और RPF की टीम मौके पर पहुंची और कोच में दवा का छिड़काव और सफाई कराई गई।
महंगा AC टिकट, लेकिन कोच में कॉकरोच! यात्रियों ने नहीं चलने दी ट्रेन, जानिए क्या है पूरा मामला?

इटारसी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484) के AC-3 कोच में बड़ी संख्या में कॉकरोच दिखाई देने से यात्री नाराज हो गए। घटना ट्रेन के B/1 कोच की है जहां यात्रियों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया। दरअसल ट्रेन को आगे बढ़ने का सिग्नल मिल चुका था, लेकिन यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया।

यात्रियों का कहना था कि जब तक कोच की सफाई नहीं होगी और कॉकरोच की समस्या दूर नहीं होगी तब तक ट्रेन आगे नहीं बढ़नी चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

इटारसी स्टेशन पर आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन

दरअसल सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रात करीब 10:01 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची थी। ट्रेन के रवाना होने के दौरान चेन पुलिंग होने से परिचालन कुछ देर के लिए रुक गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत B/1 कोच में सफाई कर्मियों को भेजा। कोच में दवा का छिड़काव किया गया और पूरी सफाई कराई गई। इस दौरान ट्रेन प्लेटफॉर्म पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। वहीं सफाई पूरी होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से स्थिति के बारे में पूछा। यात्रियों के संतुष्ट होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। पूरे समय RPF के जवान भी मौके पर मौजूद रहे ताकि व्यवस्था बनी रहे।

यात्रियों ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

वहीं यात्रियों ने कहा कि AC कोच में सफर के लिए अतिरिक्त किराया देने के बावजूद इस तरह कॉकरोच मिलना चिंता की बात है। उनका कहना था कि लंबी दूरी की ट्रेनों में सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। घटना के बाद रेलवे ने कोच में तत्काल सफाई और दवा छिड़काव कराया। रेलवे के एक डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कोच की सफाई कराई गई और उसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेलवे के अनुसार ट्रेन निर्धारित समय से करीब 10 से 15 मिनट की देरी से आगे रवाना हुई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
महंगा AC टिकट, लेकिन कोच में कॉकरोच! यात्रियों ने नहीं चलने दी ट्रेन, जानिए क्या है पूरा मामला?