VHP नेता की गोलीमार कर हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

VHP नेता की गोलीमार कर हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

होशंगाबाद/पिपरिया| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के होशंगाबाद (Hoshangabad) जिले के पिपरिया (Piparia Murder) में विहिप (VHP Leader) के गोरक्षा जिला प्रमुख रवि विश्वकर्मा (Ravi Vishwakarma) (39) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार को शाम 6.45 बजे उस समय हुई जब विश्वकर्मा अपनी कार से रेलवे अंडरब्रिज से निकल रहे थे। सरेआम इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं| पुलिस ने घटनास्थल से कार व तीन कारतूस बरामद किए हैं। वहीं नकाबपोश बदमाशों द्वारा कार को घेरकर खड़े होकर शूट करने की पूरी घटना का वीडियो भी अब सामने आया है। शुरूआती जांच में आपसी रंजिंश में हत्या की आशंका जताई जा रही है| पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है|

बदमाशों ने रवि की गाड़ी रोककर तोबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जो वीडियो सामने आया है उसमे अंडरब्रिज के पास कार रोककर शूट किया गया| इसमें यह साफ़ है कि बदमाशों का टारगेट रवि ही था, अन्य लोगों को कार से निकाल दिया गया, हालाँकि उनको भी चोट लगी है|

घटना शुक्रवार देर शाम स्टेशन रोड थाना के अंडर ब्रिज के पास की है, जब देर शाम तीन साथियाें के साथ होशंगाबाद की बैठक से विश्वकर्मा अपनी कार से रेलवे अंडरब्रिज से निकल रहे थे, तभी अचानक सामने आए 7-8 बदमाशों ने पहले तो उन पर लाठी, राड से हमला कर किया और फिर विश्वकर्मा में कट्टे से दो गोली उनके सिर में मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। विश्वकर्मा के साथ कार में उनके साथी बजरंग दल के प्रांत सह संगठन मंत्री राजकुमार सिंह और सुरेश पटेल भी बैठे थे। हमलावरों ने लाठी मारकर दोनों लोगों को भी बुरी तरह घायल कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकी आरोपियों की पहचान की जा सके ।

एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया एक बिना चला कारतूस और कारतूस के दाे खाली खाेके मिले हैं। इधर, पिता विष्णु प्रसाद ने बताया इसी वर्ष रवि की शादी करने की तैयारी थी। छोटे भाई अमित की शिकायत पर नीतू वंशकार, मुन्ना पटेल, संजू पटेल, अभी तिवारी, अभिषेक चौरसिया, कल्लू मेहरा, नितिन सिलावट, रज्जू पुरबिया, अजीत पटेल और अन्य के खिलाफ हत्या और बलवे का केस दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews