बीएमओ की क्लीनिक पर लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया कर्मचारी

बीएमओ की क्लीनिक पर लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया कर्मचारी

होशंगाबाद। कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के होशंगाबाद (Hoshangabad) में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है| जिले में बीएमओ की क्लिनिक पर लोकायुक्त (Lokayukt) की टीम ने छापेमारी की है। टीम ने बीएमओ के एक कर्मचारी को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है| इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। टीम इस प्रकरण में कार्यवाही कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बाबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डॉ. शोभना चौकसे के क्लीनिक पर आज दोपहर भोपाल से आई 12 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने छापा मारा। एक एएनएम ने आरोप लगाया था कि वेतन निकालने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में 3 जून को की थी। शिकायत की तस्दीक के बाद शनिवार को लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया|

एएनएम रिश्वत की रकम लेकर वहां पहुंची। लोकायुक्त की टीम ने बीएमओ डॉ. चौकसे के कर्मचारी मिलन यादव को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। डॉ. शोभना और मिलन के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews