मंत्रीजी ने किया बीजेपी के पूरी 2800 सीटें जीतने का दावा, कहा- कांग्रेस को लगा जनता का श्राप

मंत्रीजी ने किया बीजेपी के पूरी 2800 सीटें जीतने का दावा, कहा- कांग्रेस को लगा जनता का श्राप

इटारसी, राहुल अग्रवाल। प्रदेश के राज्यमंत्री व अमरपाटन विधानसभा से विधायक रामखेलावन पटेल (ramkhelavan patel) को बीजेपी (bjp) की जीत की इतनी उम्मीद है कि वो 28 की जगह 2800 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। इटारसी में पत्रकारों से बात करते हुए जोश जोश में उनकी जुबान फिसल गई (slip of tongue) और वो 28 सीटों को 2800 सीटें बोल गए।

रामखेलावन पटेल यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पूरी 2800 सीटें जीतकर रिकॉर्ड कायम करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार को जनता का श्राप लगा है और इसी के साथ उन्होने पिछले कुछ महीनों में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए काम गिनाएं। रामखेलावन पटेल ने कहा कि कमलनाथ 15 महीने वल्लभ भवन से बाहर नही निकले, ये सब जनता ने देखा है। इसी दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि भाजपा इस उपचुनाव में कितनी सीटें जीतेगी तो उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी 2800 सीटें जीतने जा रही है। इस तरह 28 सीटों को 2800 बताकर मंत्रीजी बैतूल के लिए रवाना हो गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews