कमलनाथ का पोस्टर जलाया, राहगीरों को बांटे पंखे

poster-burn-of-kamalnath

होशंगाबाद। जितेंद्र वर्मा। 

होशंगाबाद  बिजली कटौती को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने आंदोलन छेड़ दिया है। 45 डिग्री तापमान में कार्यकर्ताओ ने सड़क पर कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राहगीरों को पंखे बांटे।  भाजपा युवा मोर्चा  के जिला अध्यक्ष प्रांशु राणे ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मेंटेनेंस के नाम पर घंटो बिजली कटौचती हो रही है। इससे आमजन परेशान हैं। हमने प्रदेश सरकार के खेलाफ आंदोलन किया है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही बिजली कटौती शुरू हो गई है। सरकार का कहना है कि कुछ अफसर पूर्व सरकार के कहने पर ऐसा कर रहे हैं जिससे वर्तमान सरकार की छवि खराब की जा सके। विधुत मंत्री ने भी हाल ही में बयान दिया था कि प्रदेश में कही भी अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। मेंटेनेंस चल रहा है। उन्होंने बयान दिया था कि पूर्व सरकार ने डीपी का मेंटेनेंस नहीं किया जिस वजह से परेशानी हो रही है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews