SDM के औचक निरीक्षण से हड़कंप, सामने आया बड़ा घोटाला, होगी जांच

SDM के औचक निरीक्षण से हड़कंप, सामने आया बड़ा घोटाला, होगी जांच

इटारसी, राहुल अग्रवाल। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (Itarsi SDM Madan Singh Raghuvanshi) ने जब से शहर की कमान संभाली है उसके बाद से शहर के सभी शासकीय विभागों (Government Departments) में हड़कंप मचा हुआ है।आज किसान (Farmers) हित मे एसडीएम द्वारा विपरण संघ का सरकारी खाद वितरण कार्यालय (Government Fertilizer Distribution Office) के साथ वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया, जहाँ बड़ी खामियां मिली।खाद प्रभारी द्वारा किसानों को नगद खाद देने में बड़ा घोटाला (Scam) किया जा रहा है।

आवंटित यूरिया वितरण में बड़ा घोटाला होने की आशंका एसडीएम मदन सिंह ने द्वारा बताई जा रही है। प्रभारी द्वारा एक-एक किसान को 700 बोरियों का वितरण किया गया।वितरण सूची आने के बाद एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने जांच शुरू कर दी है। खाद वितरण प्रभारी गुप्ता के बयान भी आज लिये गये है। वही कुछ किसान ऐसे है जिनके नाम जमीन नही है उनको भी प्रभारी द्वारा खाद दे दी गई है।जो नियम विरुद्ध है।इस मामले में जांच के बाद प्रभारी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हो सकता है। शहर में पहली बार ऐसा हुआ है कि एसडीएम द्वारा खाद वेयर हाउस के साथ कार्यालय में दस्तावेजो की गहन जांच की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews