जयस्तंभ चौक मार्केट की दुकानें जीर्ण-शीर्ण, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जयस्तंभ चौक मार्केट की दुकानें जीर्ण-शीर्ण, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इटारसी, राहुल अग्रवाल। शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका कहलाने वाला जयस्तंभ चौक जहाँ चारों तरफ की मुख्य बाजार की बिल्डिंग है, पूरी तरह क्षतिग्रस्त व जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे है। यहाँ कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नही किया जा सकता। ऐसे में जबकि इस पूरे बाजार में दिन लोगों का आना जाना लगा रहता है, अगर कभी इमारत का कोई हिस्सा गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।

यहां सभी तरह की दुकानें होने से ग्राहकों की खासी भीड़ रहती है। जयस्तंभ के आस पास के यह चार मार्केट जिसमें बालाजी मेडिकल से सतीश बेकरी तक आगे से पीछे तक व ऊपरी मंजिल यह बाजार जवाहर बाजार के नाम से जाना जाता है। ये बाजार यह मार्केट 1960 में बना था और लगभग 60 वर्ष पुराना है। उसके सामने स्थित भोला मोती कुआं के पास स्थित गुप्ता जी की दुकान से सागर क्रॉकरी वालों की दुकान तक का पूरा भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। कई बार यहाँ पहले भी हादसे हो चुके है। बुधवार रात गोपी स्वीट्स वालो की दुकान का बाहर का छज्जा व लोहे की शटर अचानक गिर गई और उनका कर्मचारी इसमें घायल हो गया। वहीं श्री राम लॉज का मार्केट जहाँ लगभग 25 दुकाने हैं व ऊपर लॉज है, यह बिल्डिंग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बुधवार को सुबह दुकानदारों के आग्रह पर अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने निरीक्षण किया।

इनका कहना है।
चारों मार्केट काफी पुराने हैं। दुकानदारों की शिकायत पर स्थल निरीक्षण किया है। इंजीनियर से पूरी बिल्डिंग का सर्वे कराके दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे
मदन सिंह रघुवंशी
SDM इटारसी

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews