तीन आदतन अपराधियों को कलेक्टर ने एक साल के लिये किया जिला बदर

तीन आदतन अपराधियों को कलेक्टर ने एक साल के लिये किया जिला बदर

होशंगाबाद, डेस्क रिपोर्ट। जिले के तीन आदतन अपराधियों को कलेक्टर धनंजय सिंह ने जिला बदर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत आदेश पारित कर कलेक्टर द्वारा इन अपराधियों को होशंगाबाद एवं सीमावर्ती जिलो की सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।

ये भी देखिये – पुलिस ने दबोचे दो अंतरराज्यीय लुटेरे, एक पर 32 मामले दर्ज, तो दूसरे पर 9 मामले

जानकारी के अनुसार थाना इटारसी अंतर्गत अजय कतिया (22 वर्ष) निवासी पत्ती बाजार इटारसी, संजय उर्फ संजू तिवारी (20 वर्ष) निवासी झुग्गी झोपड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पुरानी इटारसी तथा थाना बाबई अंतर्गत बंटी उर्फ विनोद अहिरवार (34 वर्ष) निवासी माता मोहल्ला बाबई को जिला बदर किया गया है। इन्हें एक साल के लिए जिले की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews