अज्ञात आरोपियों ने सेना के रिटायर्ड डॉक्टर की गाड़ी का तोड़ा कांच , मामला दर्ज

अज्ञात आरोपियों ने सेना के रिटायर्ड डॉक्टर की गाड़ी का तोड़ा कांच , मामला दर्ज

होशंगाबाद/ इटारसी, राहुल अग्रवाल। नगर में असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शहर में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी ,लूटपाट,हमले की घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ताजा मामला इटारसी का है , जहां सेना से रिटायर्ड डॉ पहाड़िया के घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो कार का कांच तोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना लूटपाट के इरादे से की गई थी। घटना की शिकायत डॉ पहाड़िया ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

डॉ पंकजमणि पहाड़िया सेना से रिटायर्ड है वो पुरानी इटारसी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवास करते है। वहीं नीचे उनका निजी क्लीनिक भी है। जहां उनका घर है वहीं सामने की और बड़ा सा प्लाट है, जहां रात में आसामाजिक तत्व सिगरेट दारू पीते है। डॉ पहाड़िया ने बताया कि रात को उनकी स्कॉर्पियो MP04CR2062 घर के सामने ही खड़ी थी। सुबह उठकर उन्होंने देखा कि गाड़ी का पीछे का कांच बुरी तरह टूटा हुआ है। उन्होंने ने पुलिस से अपील की है कि वे क्षेत्र में पेट्रोलिंग को और बढ़ाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews