करवाचौथ पर पत्नी को खुश करने के लिए ये 6 खास गिफ्ट आइडियाज

करवा चौथ का दिन हर पत्नी के लिए सबसे ख़ास दिन होता है। अगर आप अपनी पत्नी के लिए इस दिन को और भी ख़ास और यादगार बनाना चाहते हैं, और सोच रहे हैं कि उन्हें क्या गिफ़्ट देना चाहिए। ऐसे में ये 6 गिफ़्ट आइडियाज़ आपके बेहद काम आ सकते हैं।
Karwa Chauth Gift Ideas

करवा चौथ सिर्फ़ एक उपवास नहीं है, बल्कि पति पत्नी के रिश्ते की गहराई और प्यार का प्रतीक भी है। महिलाएँ साल भर इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार करती है, शादीशुदा महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती है, तो वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छी वर्ग की प्राप्ति के लिए इस व्रत का पालन करती है। ऐसे में इस दिन पति के लिए यह मौक़ा होता है कि वे अपनी पत्नी को ख़ुश कर उन्हें यह एहसास दिलाया कि उनका प्यार और सम्मान अनमोल है।

हर साल करवा चौथ पर पति पत्नी के बीच गिफ्टिंग का रिवाज़ बढ़ता जा रहा है। त्योहारी की तैयारियों में महिलाएँ साड़ियाँ, ज्वेलरी और मेकअप का इंतज़ाम करने में व्यस्त रहती है, क्योंकि वे इस दिन सबसे ज़्यादा ख़ूबसूरत दिखना चाहती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पत्नी को ख़ुश करना चाहते हैं, उनके चेहरे पर चमक देखना चाहते हैं, तो ये गिफ़्ट आप उन्हें ज़रूर दे सकते हैं।

करवाचौथ पर पत्नी को खुश करने के 6 खास गिफ्ट (Karwa Chauth Gift Ideas)

गोल्ड ज्वेलरी

महिलाओं के लिए गोल्ड की ज्वेलरी हमेशा ही सबसे ख़ास तोहफ़ा रहा है। उनके जीवन में गोल्ड का अलग ही महत्व होता है। करवा चौथ पर आप उनके लिए रिंग, ब्रेसलेट या फिर सबसे अलग डिज़ाइन का मंगलसूत्र ख़रीद कर उन्हें गिफ़्ट कर सकते हैं। ये गिफ़्ट उनकी ख़ुशी को दोगुना कर देगा। गोल्डन सिर्फ़ एक गिफ़्ट की नहीं है बल्कि यह भविष्य में निवेश के लिए भी काम आता है और हर ख़ास मौक़े पर इसे पहनकर महिलाएँ गर्भ महसूस कर सकती है।

स्मार्ट वॉच

आजकल महिलाएँ ऑफ़िस और घर के कामों में इतना ज़्यादा बिज़ी रहती है कि वे ख़ुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती है। ऐसे में अगर आप उनको स्मार्टवॉच गिफ़्ट करेंगे तो न सिर्फ़ उनकी स्टाइल में वृद्धि होगी बल्कि उनकी हेल्प और डेली रूटीन ट्रैक करने में भी मदद मिल जाएगी। इस स्मार्ट वॉच हर तरह की आउटफ़िट पर ख़ूब अच्छी लगती है, फिर चाहे वह सूट हो, साड़ी हो या फिर जीन्स टॉप ही क्यों न हो।

क्रेडिट कार्ड या वाउचर गिफ़्ट

अगर आप अपनी पत्नी को उनकी पसंद के अनुसार चीज़ें चुनने का मौक़ा देना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड या शॉपिंग वाउचर भी सबसे ख़ास गिफ़्ट हो सकता है। इसका फ़ायदा यह होगा कि उन्हें अपनी ज़रूरत की चीज़ें ख़रीदने का मौक़ा मिलेगा, और वे फ्रीडम के साथ शॉपिंग का मज़ा भी उठा सकती है।

पर्सनलाइज़्ड गिफ़्ट

फ़ोटो फ़्रेम, कस्टम ज्वेलरी यह हैंडमेड ली आइटम से जैसी पर्सनलाइज़्ड की चीज़ें दिल को छू जाती है। इस तरह के गिफ़्ट से गिफ़्ट ही नहीं होते हैं बल्कि एक यादें भी होती है। यह गिफ़्ट हमेशा और हर मौक़े पर ख़ास होते हैं। लेकिन इस तरह ये गिफ़्ट के लिए आपको पहले से ही तैयारी करनी पड़ती है, तुरंत यह गिफ़्ट बनवाना मुश्किल होता है। इसलिए अगर आप इस तरह का गिफ़्ट देना चाहते हैं तो करवा चौथ की कम से कम 8-4 दिन पहले ही इसकी तैयारी कर लेना चाहिए।

हैंड बैग या क्लच

महिलाओं को तरह तरह के हैंडबैग का कलेक्शन करना बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि यह उनकी फ़ैशन और स्टाइल को बढ़ाता है। अगर आप उन्हें करवा चौथ के मौक़े पर हैंडबैग या फिर क्लच गिफ़्ट करना चाहते हैं, तो अब ब्रांडेड या डिज़ाइनर बैग गिफ़्ट करने का सोच सकते हैं। इस गिरावट को पाकर आपकी पत्नी बहुत ख़ुश हो जाएंगी, और उनकी स्टाइल और पर्सनालिटी में एक और चीज़ एड हो जाएगी।

परफ्यूम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स

जैसा कि कहा जाता है कि सजना संवरना हर महिला को बेहद पसंद होता है। करवा चौथ के मौक़े पर आप अपनी पत्नी को उनका फ़ेवरिट परफ्यूम या फिर स्किन केयर किट भी उन्हें गिफ़्ट दे सकते हैं। यह गिफ़्ट उनके बहुत काम आएगा, और साथ ही साथ रोज़मर्रा की लाइफ़ में भी उनकी खुशियों को बढ़ा देगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews