अक्षय तृतीया 2025: इन चीज़ों का दान बदल देगा आपकी आर्थिक स्थिति, दूर होगी पैसों की किल्लत

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन को सुख, समृद्धि और अक्षय पुण्य का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता और इसका फल अनंत गुणा बढ़कर मिलता है।
अक्षय तृतीया 2025

अक्षय तृतीया का त्योहार हिन्दू धर्म में बहुत ख़ास माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अच्छे काम की शुरुआत करते हैं। माना जाता है कि इस दिन किया गया हर काम शुभ होता है और इसका फल भी कई गुना बढ़कर मिलता है। यही वजह है कि लोग इस दिन सोना ख़रीदते हैं, नया बिज़नेस शुरू करते हैं, या फिर नया घर बनाने की शुरुआत करते हैं।

हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक़ इसी साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। जो लोग इस दिन दान करते हैं, उनके घर में अन्न, धन और सुख समृद्धि बनी रहती है।
चलिए फिर इसी के साथ बिना देरी करते हुए जान लेते हैं कि इस मौक़े पर कौन कौन सी चीज़ें दान करना शुभ होता है।

वस्त्र

अक्षय तृतीया पर कपड़े दान करना बहत अच्छा माना जाता है। इस दिन ज़रूरतमंद लोगों और ग़रीब लोगों को कपड़े दिए जाए तो बहुत पुण्य प्राप्त होता है। ज़िंदगी में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि धान केवल ज़रूरत मंद और ग़रीब लोगों को ही करें ताकि, आपके दाँत से उनका भला हो सके।

अन्न

अक्षय तृतीया के दिन अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अगर किसी भूखों को खाना खिलाया जाए या दान किया जाए तो घर में हमेशा बरगद बनी रहती है माँ अन्नपूर्णा बेहद ख़ुश होती है, घर की रसोई में कभी भी कोई सामान ख़त्म नहीं होता है।

सोना चाँदी

अक्षय तृतीया के दिन सोना चाँदी दान करना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी ख़ुश होती है। घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है, घर में हमेशा बनी रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दान आपको केवल ज़रूरतमंद लोगों या फिर गरीबों को ही करना है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews