अक्षय तृतीया पर इस आसान रेसिपी से बनाएं खीर-पंजीरी और पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

अक्षय तृतीया 2025 पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बनाएं ये पारंपरिक भोग, खीर से लेकर केसरिया चावल तक, यहां मिलेंगी आसान और झटपट रेसिपी, अक्षय तृतीया एक ऐसा शुभ दिन है जब बिना मुहूर्त के कोई भी कार्य शुरू किया जा सकता है।
Akshaya Tritiya 2025

अक्षय तृतीया का पर्व हिन्दू धर्म में बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करके लोग अपने घर में सुख समृद्धि और बरकत की कामना करते हैं। परंपरा के अनुसार, इस दिन माँ को विशेष भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। जिसमें चावल से बने पकवानों का ख़ास स्थान होता है।

अगर आप भी इस अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उनके लिए ख़ास प्रसाद तैयार करें। घर पर ही केसरिया खीर, पंजीरी चावल से बनी खीर जैसे पारंपरिक पकवान आसानी से बनाए जा सकता है। ये प्रसाद ना सिर्फ़ माँ को पसंद करेंगे, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाएंगे। नीचे हम आपके लिए कुछ आसान और स्वादिष्ट प्रसाद की रेसिपी लेकर आए है।

अक्षय तृतीया पर बनाएं खीर

खीर को देवी लक्ष्मी का प्रिय भोग माना जाता है और अक्षय तृतीया जैसे शुभ पर्व पर इसका खास महत्व होता है। चावल की खीर मीठेपन के साथ-साथ शुभता का प्रतीक भी मानी जाती है।

सामग्री

1 लीटर दूध

1/2 कप बासमती चावल

1/2 कप चीनी

4-5 काजू, बादाम, किशमिश

1/4 टीस्पून इलायची पाउडर

केसर के धागे 

बनाने की विधि

सबसे पहले चावल को 30 मिनट तक भिगो दें। एक गहरे बर्तन में दूध को उबालें और उसमें भीगे हुए चावल डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक चावल पूरी तरह पक न जाएं और दूध गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें चीनी, सूखे मेवे, इलायची पाउडर और केसर डालकर 5-7 मिनट तक और पकाएं। ठंडी या गर्म, दोनों तरीकों से खीर को मां लक्ष्मी को भोग लगाकर खुद भी प्रसाद रूप में ग्रहण करें।

कैसे बनाएँ स्वादिष्ट पंजीरी

पंजीरी उत्तर भारत की पारंपरिक मिठाई है जिसे पूजा में प्रसाद के रूप में खासतौर पर तैयार किया जाता है। इसमें घी, सूखे मेवे और आटा का मेल होता है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा है।

सामग्री

1 कप गेहूं का आटा

1/2 कप देसी घी

1/2 कप बूरा (या पिसी चीनी)

2 टेबलस्पून मखाने

2 टेबलस्पून बादाम, काजू

1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

बनाने की विधि

कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें मखाने और कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और 2-3 मिनट और भूनें। गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा करें और फिर बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं। अब इस पंजीरी को भोग के लिए इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहतमंद भी है।

कैसे बनाएं केसरिया चावल

अक्षय तृतीया पर मीठे और रंग-बिरंगे पकवानों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में केसरिया चावल भी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए बेहतरीन भोग है। इसमें केसर की सुगंध और मिठास मिलकर इसे खास बनाते हैं।

सामग्री

1 कप बासमती चावल

1/2 कप चीनी

2 टेबलस्पून देसी घी

5-6 केसर के धागे

4-5 बादाम, किशमिश, काजू

1/4 टीस्पून इलायची पाउडर

बनाने की विधि

चावल को धोकर 20 मिनट भिगो दें। अब एक पैन में घी गर्म करें और सूखे मेवे हल्के भून लें। फिर उसमें चावल डालकर कुछ देर भूनें और उसमें केसर घोला हुआ गर्म पानी या दूध डालें। अब ढककर धीमी आंच पर चावल पकने दें। जब चावल पक जाएं तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और 5 मिनट तक ढककर रखें। इससे चीनी घुल जाएगी और केसरिया चावल तैयार हो जाएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews