Akshaya Tritiya Wishes अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, जो दिल भी छूएंगे और किस्मत भी चमकाएंगे

अक्षय तृतीया 2025 एक ऐसा पावन त्योहार है जिसे हर कोई अपने जीवन में स्थायी समृद्धि, सौभाग्य और शुभ शुरुआत के लिए मानता है। इस दिन सोना खरीदना, नए काम की शुरुआत करना और अपनों को शुभकामनाएं देना बेहद शुभ माना जाता है।
Akshaya Tritiya Wishes

अक्षय तृतीया हिन्दू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ त्योहार है। इस साल 30 अप्रैल 2025 को पूरे देश में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का त्योहार मनाया जाएगा। यह दिन ख़ास तौर पर माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से कभी धन, अनाज और समृद्धि की कमी नहीं है।

अक्षय तृतीया एक ऐसा शुभ मौक़ा है, जब लोग न सिर्फ़ पूजा पाठ करते हैं बल्कि अपने रिश्तों को मज़बूत भी बनाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर (Akshaya Tritiya Wishes) सुख समृद्धि की कामना करते हैं। अगर आप भी इस पावन पर्व पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या साथियों को दिल से बधाई देना चाहते हैं, तो कुछ ख़ास और भावपूर्ण मेसेज आपकी मदद कर सकते हैं।

आज की डिजिटल दौर में जहाँ सब कुछ मोबाइल पर होता है, वह अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं भी वॉट्सऐप, फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम के ज़रिए दी जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि आपका मैसेज सिर्फ़ एक विचार न होकर दिल से निकला हुआ लगे, जो सामने वाले को स्पेशल फ़ील कराए। इसलिए हमने यहाँ कुछ चुनिंदा और असरदार संदेश तैयार किए हैं, जो आप अपनों को भेज सकते हैं और इस दिन को उनके लिए और भी यादगार बना सकते हैं।

अक्षय तृतीया का महत्व और शुभ मुहूर्त 2025

अक्षय तृतीया, जिसे ‘अखतीज’ भी कहा जाता है, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह दिन बिना पंचांग देखे किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। 2025 में यह पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को पड़ रहा है।

अक्षय तृतीया 2025 की शुभकामनाएं

“अक्षय तृतीया पर हो अपार धन की वर्षा, जीवन में आए सुख और समृद्धि की सरिता।”

“आपका हर दिन हो सोने सा दमकता, हर ख्वाब हो पूरा इस अक्षय तृतीया पर।”

“खुशियों का भंडार हो, लक्ष्मी माता का सत्कार हो, अक्षय तृतीया के इस पावन दिन पर आपको भरपूर प्यार हो।”

“हर शुभ शुरुआत पर हो लक्ष्मी का वास, अक्षय तृतीया लाए जीवन में खास उल्लास।”

“इस अक्षय तृतीया पर जीवन में मिले असीम खुशियां, परिवार में बना रहे सुख-शांति का वातावरण।”

अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें दिल से कोट्स

“सच्चा धन वही है जो दूसरों के चेहरों पर मुस्कान ला दे, अक्षय तृतीया पर बांटिए खुशियां दिल खोलकर।”

“अक्षय तृतीया एक ऐसा मौका है, जब नई शुरुआतें अटूट बन जाती हैं।”

“धन-वैभव का पर्व है अक्षय तृतीया, इसे मनाइए बिना दिखावे के, लेकिन पूरी श्रद्धा से।”

“सोना-चांदी तो बाहरी दौलत है, अपनों का साथ असली अक्षय संपत्ति है।”

“शुभ कार्य के लिए ये दिन है खास, अक्षय तृतीया पर करें कुछ ऐसा जो रहे हमेशा यादगार।”

अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या न करें ?

क्या करें

  • सोना, चांदी, तांबे के सिक्के या आभूषण खरीदें।
  • गाय, ब्राह्मण, कन्या या जरूरतमंदों को दान करें।
  • तुलसी, पीपल या केले के पेड़ लगाना शुभ होता है।
  • भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
  • नया बिज़नेस या काम शुरू करना बेहद शुभ होता है।

क्या न करें

  • किसी की बुराई या अपशब्दों का प्रयोग न करें।
  • कर्ज लेना या देना इस दिन टालें।
  • खाली हाथ किसी से मिलने से बचें।
  • जूठा खाना या प्रसाद फेंकना वर्जित है।

अक्षय तृतीया पर सोशल मीडिया के लिए खास Status और Messages

  • “धन, सौभाग्य और समृद्धि से भर दे ये अक्षय तृतीया, शुभकामनाएं।”
  • “नई शुरुआतों का शुभ दिन है अक्षय तृतीया, चलिए बनाएं इसे यादगार।”
  • “हर साल आता है ये दिन, लेकिन इस बार करें इसे थोड़ा खास, बड़ों का आशीर्वाद लें, अपनों को विश भेजें।”
  • “सोने की नहीं, दिलों की चमक हो इस अक्षय तृतीया पर।”
  • “अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं, धन और धर्म दोनों की प्राप्ति हो।”
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews