Bhai Dooj 2022: दो दिन मनाया जाएगा भाई दूज, बन रहें हैं 3 शुभ योग, होगा लाभ, शुभ मुहूर्त पर ऐसे लगाएं तिलक

Bhai Dooj 2022: दो दिन मनाया जाएगा भाई दूज, बन रहें हैं 3 शुभ योग, होगा लाभ, शुभ मुहूर्त पर ऐसे लगाएं तिलक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिंदू धर्म में भाई दूज (Bhai Dooj) को बहुत खास महत्व होता है। हर साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस साल भाई दूज की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन है। 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर दोनों ही तारीखों को भाई दूज का द्वितीया तिथि पड़ रही है।

शुभ मुहूर्त

26 अक्टूबर दोपहर 2:40 बजे से द्वितीय तिथि शुरू हो रही है और 27 अक्टूबर 12:45 पर यह समाप्त हो जाएगी। 26 अक्टूबर को दोपहर 3:33 तक भाई दूज का शुभ मुहूर्त है। वहीं 27 अक्टूबर को सुबह 11:07 बजे से लेकर दोपहर 12:45 तक शुभ मुहूर्त है।

यह भी पढ़े…दिवाली के त्योहार पर बड़ा हादसा, पटाखे चलाते समय दो मासूम झुलसे

बन रहे हैं शुभ योग

इस साल भाई दूज के अवसर पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक स्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग्य में भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इन शुभ योग के कारण भाई को तिलक लगाने से लाभ होगा। भाई का भाग्योदय होगा और अकाल मृत्य का संकट टल सकता है।

तिलक की विधि

भाई दूज के दिन भाई बहन सुबह जल्दी उठकर स्नान घर करें। उसके बाद मंदिर में ही देवी-देवताओं की आराधना करें। इस दिन भगवान गणेश और विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाने से पूरे जीवन में सफलता प्राप्त होती है और जीवन की समस्याएं खत्म होती है। भाई को तिलक लगाएं, आरती उतारे और उसके बाद रक्षा सूत्र बांधकर, मिठाई खिलाएं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews