चैत्र नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, बांटें खुशियां

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति का पर्व है। इस शुभ मौके पर अपने प्रियजनों को मंगलकामनाएं भेजें और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें। यहां कुछ खास शुभकामना संदेश हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों तक मां का आशीर्वाद पहुंचा सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि का त्योहार सिर्फ़ एक परंपरा नहीं बल्कि श्रद्धा भक्ति और शक्ति का उत्सव भी है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, यह त्योहार नौ दिनों तक चलेगा। इन नौ दिनों में भक्तगण माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे।

हिन्दू धर्म में हर पर्व का अपना विशेष महत्व होता है। लेकिन नवरात्रि का स्थान सबसे अलग और ख़ास होता है। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है और यह 7 अप्रैल तक चलेगी। नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार भक्ति, शक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक है।

नवरात्रि के लिए शुभकामनाएं देने के लिए क्या लिखें?

इस ख़ास मौक़े पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को नवरात्रि की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक ख़ूबसूरत संदेश लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं कैसे दें?

माँ दुर्गा का आशीर्वाद हर घर में आए
दुख, दर्द और अंधकार सब मिट जाए,
सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे,
माँ भवानी की कृपा सदैव बरसती रही,
चैत्र नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

माँ का आशीर्वाद, खुशियों की सौग़ात
नवरात्रि में मिले नई ऊर्जा का साथ,
हर दिन हो मंगलमय, हर रात सुखदायक,
माँ दुर्गा से प्रार्थना, जीवन बने आनंदमय
चैत्र नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

माँ ही जगत की पालनहार,
मुक्ति का द्वार और भक्ति का आधार,
संकट हरने वाली, सबकी रक्षा करने वाली,
माँ दुर्गा का आशीर्वाद रहे अपार।
हेप्पी चैत्र नवरात्री……!

हर तमन्ना हो पूरी, हर सपना हो साकार,
कोई भी इच्छा न आ रहे अधूरी, माँ दुर्गा करे कृपा अपार,
खुशियों से भर जाए आपका संसार,
चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएँ।

लाल रंग में सजा माँ का दरबार,
भक्तों के मन में उमंग अपार,
पावन कदमों से मां आएं आपके द्वार,
ख़ुशहाली लाए चैत्र नवरात्रि का ये पावन त्योहार।
चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएँ।

माँ लक्ष्मी का वरदान, माँ सरस्वती का ज्ञान
गणेशजी का निवास, माँ दुर्गा का आशीर्वाद,
आपके जीवन में बरसे खुशियां हर दिन और रात।
चैत्र नवरात्रि की बहुत बहुत बधाई।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews