Christmas 2024 सेलिब्रेट करने के लिए फेमस है भारत की ये जगहें, इस बार आप भी उठाएं लुत्फ

Christmas 2024: कुछ ही दिनों में देशभर में क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस त्यौहार को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे रहते हैं, क्योंकि उनकी सर्दियों की छुट्टियां लग जाती है, ऐसे में वे अपने मम्मी पापा को कहीं घूमने जाने के लिए फोर्स करते हैं। अगर आप भी इस बार क्रिसमस के समय पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत के ही जगहें आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी।
Christmas 2024

Christmas 2024: जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है वैसे ही लोग क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए खुश हो जाते हैं। त्योहार मनाने से ज्यादा लोगों को इस बात की खुशी होती है कि उन्हें लंबी छुट्टी मिलेगी जिससे वे बाहर घूमने जा सकेंगे। जैसे ही दिसंबर का महीना शुरू होता है लोग अपने घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं।

कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं, कुछ लोग अपने भाई बहन के साथ घूमते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ जगह ऐसी होती है जो सभी के लिए परफेक्ट है, चाहे आप जिसके भी साथ जाना चाहते हो। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि भारत में वह कौन-कौन सी जगह है जहां क्रिसमस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

गोवा (Goa)

गोवा घूमने जाना बहुत लोगों के लिए एक ड्रीम ट्रिप की तरह है, अगर आप गोवा घूमने जाना चाहते हैं तो आपको क्रिसमस के मौके पर जरूर जाना चाहिए। क्रिसमस के दौरान गोवा का नजारा अलग ही देखने को मिलता है। टिमटिमाती लाइट, मिडनाइट फूड एंड पार्टी आपकी क्रिसमस को और भी शानदार बना सकते हैं। गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

पुडुचेरी (Puducherry)

पुडुचेरी में भी क्रिसमस का सेलिब्रेशन बहुत ही जोरदार होता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ क्रिसमस के सेलिब्रेशन के लिए भी मशहूर है। क्रिसमस के दौरान यहां के चर्च और टिमटिमाती लाइटों से सजे बाजार सभी को अपनी ओर खींचते हैं। अगर आप दिसंबर के महीने में घूमने जाना चाहते हैं, तो पुडुचेरी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। जहां जाकर आप क्रिसमस भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।

शिमला (Shimla)

शिमला को भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला दिसंबर के महीना में बहुत ही प्यारा लगता है। क्रिसमस के दौरान यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। खासतौर से क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने के लिए लोग दूर-दूर से शिमला पहुंचते हैं। यहां का शांत और खुशनुमा माहौल, चर्च की रोशनी, बर्फीली वादियां आपके क्रिसमस को और भी यादगार बना देंगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews