“ये मेरा सौभाग्य…” गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा की और गायों को खाना खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज सुबह मुझे गौ पूजन और गौ सेवा करने का अवसर यहां प्राप्त हुआ है।
“ये मेरा सौभाग्य…” गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

दीपावली के 5 दिवसीय त्योहार में एक पर्व गोवर्धन पूजा भी है। गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं गोबर से भगवान गोवर्धन को बनाकर उनकी पूजा करती हैं। साथ ही आज के दिन विशेष तौर से गायों की भी पूजा होती है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा की।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों दी शुभकामनाएं

बता दें कि सीएम योगी हर साल गोवर्धन पूजा विधि विधान से करते हैं। इस साल भी सीएम योगी ने गायों की पूजा की और उनको चारा खिलाया। साथ ही गोवर्धन पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गौ और गौवंश का महत्व क्या है, गोवर्धन पूजा इस बात का प्रतीक है। भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गौवंश रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज सुबह मुझे गौ पूजन और गौ सेवा करने का अवसर यहां प्राप्त हुआ है। भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गौवंश रहा है। आज भी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश में गोवर्धन योजना के अंतर्गत गाय के गोबर से बायो कंपोस्ट और इथेनॉल बनाने के जो अभिनव कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं, यह गौवंश के संवर्धन और उनके संरक्षण में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि केवल पूजन ही नहीं बल्कि उसके अनुरूप कार्ययोजना भी प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश में 16 लाख गौवंश ऐसे हैं जिन पर हम राज्य सरकार के माध्यम से सब्सिडी दे रहे हैं। किसानों की फसलों को नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए यह प्रयास शुरू किया गया है। तीन प्रकार की योजनाएं हैं। निराश्रित गोशाला योजना, जिसमें हम सरकारी स्तर पर प्रत्येक गाय के लिए 1500 रुपये प्रति माह प्रदान करते हैं। इसी प्रकार, एक सहभागिता योजना है, जिसमें यदि कोई किसान गोवंश संरक्षण के हमारे कार्यक्रम से जुड़ता है, तो उसे 4 गोवंश प्रदान किए जाते हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews