धनतेरस आज, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, वरना होगा नुकसान, जानें

Diwali Upay

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज से दिवाली की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू धर्म में धनतेरस (Dhanteras) का खास महत्व होता है। इस दिन बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। धनतेरस से ही लोग दिवाली की तैयारियां शुरू कर देते हैं और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीद, उसे घर में स्थापित कर पूजा भी करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं, इनका मूर्तियों को खरीदनते समय भूलना बुरे परिणाम ला सकता है। और साल भर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आइए जानें लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदते वक्त किन बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।

यह भी पढ़े…धनतेरस पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में सस्ता हुआ ईंधन, इतने घट गए दाम, जानें ताजा भाव

यदि आप धनतेरस पर मूर्ति खरीद रहे हैं तो यह जरूर देख लें की मूर्ति पर कहीं काले रंग का इस्तेमाल ना हो। साथ ही यह जरूर देखें की भगवान गणेश की प्रतिमा की सूंड बी तरफ मुड़ी हो और हाथ में मोदक हो। गणेश जी प्रतिमा के पैर के नीचे चूहा बना हो इसका ध्यान भी रखें। वहीं माता लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा ना खरीदे, जिसमें वो कमल या हाथी पर विराजमान ना हो। हाथों में फूल और आशीर्वाद देने वाली माता लक्ष्मी की मूर्ति ढूँढे।

यह भी पढ़े…Dhanteras-Rashifal 22 October 2022 : जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त, मेष मिथुन वृश्चिक के लिए आज का दिन उत्तम, भाग्योदय, धन लाभ, पदोन्नति के योग, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

माना जाता है धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की जुड़ी हुई प्रतिमा खरीदना अशुभ होता है, ऐसी मूर्तियों की पूजा करने से भगवान रुष्ट होते हैं। भूलकर भी ऐसी मूर्ति ना लें, जिसमें माता लक्ष्मी उल्लू पर सवार हो या खड़ी हो, ऐसी मूर्तियों की पूजा करने से घर में दरिद्रता आती है और माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews