Diwali 2021 : ब्रिटेन रॉयल मिंट ने पहली बार जारी किया देवी लक्ष्मी का Gold Bar, जानिये डिटेल्स

Diwali 2021 : ब्रिटेन रॉयल मिंट ने पहली बार जारी किया देवी लक्ष्मी का Gold Bar, जानिये डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दीवाली (Diwali) का त्योहार सभी भारतीयों खासकर हिंदुओं के लिए खास होता है, फिर चाहें वो भारत में रह रहे हों या अन्य देशों में रहने वाली प्रवासी भारतीय हों। ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों को इस बार ब्रिटेन का रॉयल मिंट (Britain Royal Mint) एक खास तोहफा देने जा रहा है। ब्रिटेन के शाही टकसाल रायल मिंट ने पहली बार देवी लक्ष्मी के डिजाइन में अपना गोल्ड बार (Gold bar) लॉन्च किया है।

MP News: स्व-सहायता समूहों को बड़ा तोहफा देंगे CM Shivraj, सिंगल क्लिक से करेंगे राशि वितरण

धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा है और इसे लेकर अब ब्रिटेन में रहने वाल भारतीयों के पास एक और बेहतर विकल्प है। ब्रिटेन के रॉयल मिंट द्वारा लॉन्च किए गए इस गोल्ड बार पर लक्ष्मीजी की तस्वीर है और इसमें 20 ग्राम 999.9 सोना है। इसे डिजाइनर इमा नोबल ने डिजाइन किया है और सांस्कृतिक तौर पर शुद्ध सही तरीके से बनाने के लिए कार्डिफ में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर का सहयोग लिया गया है। इस गोल्ड बार में देवी लक्ष्मी कमल के फूल पर खड़ी हैं और उनके हाथों में कमल का फूल भी है। वहीं, पैकेजिंग पर ओम का चिन्ह बनाया गया है।

मंगलवार 29 सितंबर से इसकी बिक्री प्रारंभ हो चुकी है और इसकी कीमत 1080 पाउंड है जो भारतीय मुद्रा में लगभग एक लाख आठ हजार 869 रुपये होती है। यूके के समय के मुताबिक मंगलवार सुबह 9 बजे से ये रॉयल मिंट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रॉयल मिंट द्वारा पहली बार किसी हिंदू देवी को डिजाइन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर को दीपावरी के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान मिंट अधिकारियों की मौजूदगी में इस लक्ष्मी गोल्ड बार को श्री स्वामीनारायण मंदिर में रखा जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews