ये रही झटपट बनने वाली रंगोली डिजाइन, मिनटों में हो जाएगी तैयार, नहीं पड़ेगी मम्मी की डांट

Diwali Rangoli Designs: अगर आप भी दीवाली पर जल्दी और खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं, तो ये झटपट बनने वाले रंगोली डिज़ाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं। कई बार तैयारियों के बीच समय की कमी में रंगोली बनाने का वक्त नहीं मिल पाता और मम्मी की डांट भी सुननी पड़ती है। लेकिन ये आसान डिज़ाइन मिनटों में तैयार हो जाते हैं, और इसके लिए आपको ज़्यादा मेहनत की भी ज़रूरत नहीं होती।
Diwali Rangoli Designs

Diwali Rangoli Designs: दीपों का त्योहार दिवाली साल के सबसे बड़े त्योहार में से एक है, जब लोग अपने घर, दुकानों, ऑफिस, गलियों को सजाते हैं। इस पर्व की खासियत है कि यह सभी को एकजुट करता है। लोग मिलकर दिये लगाते हैं, तैयार होकर तस्वीरें लेते हैं और रंगोली भी बनाते हैं।

इस दिन घर के आंगन, अंदर या गली के बाहर रंगोली बनाई जाती है और अगर आप कुछ यूनिक रंगोली डिजाइन की तलाश में है तो यहां दिए गए आइडियाज भी आपके काम आ सकते हैं। आप इस बार इन रंगोली डिजाइन से आइडिया लेकर अपने घर को सजा सकते हैं।

मां लक्ष्मी के पैरों वाली रंगोली

Rangoli Designs

मां लक्ष्मी के पैरों वाली रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले एक गोल घेरा बनाएं और उसके चारों ओर सफेद रंग से डॉट्स लगाएं। फिर बीच में मां लक्ष्मी के पांव बनाए, रंगोली को खूबसूरत बनाने के लिए एक किनारे पर फूल और पत्ते सजाकर और दूसरी तरफ दिया रखकर इसे पूरा करें। इस तरह आपकी रंगोली शुभता और सुंदरता से भरी रहेगी।

फूल वाली रंगोली
Diwali Rangoli Designs

यह रंगोली डिजाइन न केवल देखने में सुंदर लगती है। बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। ग्लिटर वाले रंगों का इस्तेमाल करके इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। इस डिजाइन को बनाकर आप अपने मन के रंगों को उसमें भर सकते हैं और यह छोटे स्पेस के लिए एकदम सही साइज की है

स्वास्तिक वाली रंगोली
Diwali Rangoli Designs

यह रंगोली बेहद बारीकी से बनाई गई है और इसमें यूनिक रंगों का इस्तेमाल भी किया गया है। आंब्री शेड वाली इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले बीच में पीले और संतरी रंगों को भरें। फिर इसके बाहरी हिस्से पर हरे नीले रंगों को भरें, अंत में इस पूरी रंगोली के बाहरी हिस्से पर सफेद रंग से खूबसूरत डिजाइन बनाएं।

मोर वाली रंगोली

Diwali Rangoli Designs

यह मोर के डिजाइन वाली रंगोली दिवाली पर बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसकी रंग-बिरंगे सजावट इसे किसी भी स्थान पर चाहे वह छोटा हो या बड़ा आकर्षक बना देती है। आप इसे स्कूल के प्रतियोगिताओं में भी बना सकते हैं, जिससे आपकी रचनात्मकता और सजावट के प्रति प्यार दोनों ही दर्शाएं जा सकेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews