Karwa Chauth 2024 पर पाएं कुदरती निखार, लगातर तीन दिनों तक करें इस लाल जूस का सेवन

करवा चौथ का त्योहार न केवल पति की लंबी उम्र के लिए उपवास का अवसर है, बल्कि यह महिलाओं के लिए अपनी सुंदरता को निखारने का भी एक सुनहरा मौका है। इस दिन अपनी त्वचा को प्राकृतिक चमक देने के लिए तीन दिनों तक इस लाल जूस का सेवन करें।
Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ हर महिलाओं के लिए एक विशेष त्यौहार है। जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत और सजधज कर तैयार हो, ताकि उसका पति उसको देखकर मंत्रमुग्ध हो जाए। जैसे-जैसे करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आता है वैसे-वैसे तमाम ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ उमड़ने में लगती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं की खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर में करवाया गया ट्रीटमेंट, स्किन केयर और मेकअप तो अपनी जगह है ही, लेकिन असल खूबसूरती तब आती है, जब आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ हो और आप नेचुरल ग्लो करें। इसलिए आजम इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नियमित रूप से पीने से आपकी त्वचा पर गजब का निखार आएगा।

गाजर-टमाटर का ताजा जूस

2 गाजर
2 टमाटर
एक चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च स्वादानुसार

कैसे बनाएं गाजर-टमाटर का ताजा जूस

1. सबसे पहले, गाजर और टमाटर को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. अब इन टुकड़ों को जूसर में डालें और अच्छी तरह से पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें।

3. जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर जूस की कंसिस्टेंसी को पतला करें।

4. फिर जूस को छानने के लिए छलनी का इस्तेमाल करें और इसे ग्लास में निकालें।

5. आखिर में इसमें नींबू का रस, काला नमक और काली मिर्च मिलाएं और ताजगी भरे इस जूस का आनंद लें।

गाजर-टमाटर जूस पिने के फायदे

इस जूस का सेवन करने से त्वचा को कई प्रकार के लाभ होते हैं। इसमें मौजूद गाजर में विटामिन ए और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। विटामिन ए एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है। यह आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक और निखार लाता है। इसके अलावा यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है और उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और त्वचा की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को रोकते हैं। इस जूस के सेवन से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है। जिससे त्वचा पर भी निखार आता है। साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। जिससे चेहरे की चमक और त्वचा साफ नजर आती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews