Happy Makar Sankranti 2025, इस खास दिन पर अपनों को दें ये खास शुभकामनाएं

Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति 2025 का पर्व एक नई शुरुआत, खुशी और उमंग का प्रतीक है. इस दिन सूरज मकर राशि में प्रवेश करता है, और यह दिन हर किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जाना जाता है.
Makar Sankranti

Happy Makar Sankranti 2025: मकर सक्रांति का त्योहार आज देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. ख़ासतौर पर यह दिन बच्चों को बेहद पसंद होता है क्योंकि इस दिन वे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर रंग बिरंगी पतंगें उड़ाते हैं.

ये त्योहार उत्साह और उल्लास से भरा हुआ त्योहार है. इस दिन तिल के लड्डू , खिचड़ी और गुड़ का विशेष महत्व है. इसे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीक़ों से मनाया जाता है और अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. कहीं इसे खिचड़ी , तिल सक्रांति या उत्तनारायण कहा जाता है

मकर सक्रांति 2025 (Makar Sankranti 2025)

यह पर्व न केवल नई शुरुआत का प्रतीक है बल्कि उम्मीदें और खुशियों से भरा हुआ दिन भी है. यह दिन परिवार को एक करता है, मनमुटाव को दूर करता है, और एक दूसरे के साथ खुशियां बाँटने का दिन है, अगर आप इस ख़ास दिन पर अपने दोस्तों ,परिवारजनों या प्रियजनों को शुभ संदेश देना चाहते हैं तो यहाँ आपके लिए अच्छे संदेश है जिन्हें आप वॉट्सऐप ,इंस्टाग्राम या फिर फ़ेसबुक पर शेयर कर सकते हैं.

मकर सक्रांति के लिए शुभ संदेश (Makar Sankranti Wishes 2025)

1. आया मकर सक्रांति का त्योहार,
लाया खुशियाँ अपार,
समृद्धि और सफलता के खुलेंगे द्वार,
चलो हम सब मिलकर बनायें मकर सक्रांति का त्योहार.

2. नए साल का पहला त्योहार,
तो नाचकर मनाओ मकर संक्रांति का त्योहार,
जैसे आसमान में दिख रही है पतंगे रंग-बिरंगी,
आपकी भी ज़िंदगी हो जाए इसी तरह रंग-बिरंगी.

3. जिस तरह पतंगे छू रही है आसमान की ऊँचाइयाँ,
इस तरह ईश्वर के आशीर्वाद से आप भी छुए सफलता की ऊँचाइयाँ,
मकर सक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं!

4. आज जिस तरह चमक रहा है सूरज,
उसी तरह चमकेगा आपका भविष्य,
मिल रही हैं कभी न हार मानने की सीख,
मकर सक्रांति की बहुत बहुत शुभकामनाएं!

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews