होली पर अपनों के जीवन में भरे खुशियों के रंग, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

हर साल फागुन के महीने में रंगों का उत्सव होली मनाया जाता है। इस खास मौके पर अगर आप अपनों को विश करना चाहते हैं तो कुछ खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं।
Holi 2026

होली का त्योहार देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह ऐसा दिन है जब लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और फिल्मी गानों पर झूमते गाते हुए लोग इनका आनंद लेते हैं। अगर आप रंगों के त्यौहार के अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो उन्हें कुछ खास संदेश भेज सकते हैं।

हर त्यौहार पर हम अपनों को विश जरूर करते हैं। होली के मौके पर भी अगर आप अपनों को खास अंदाज में विश करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे अपनों का दिल खुश किया जा सकता है।

होली की शुभकामनाएं

खुशियों से हो आपकी मुलाकात,
रंगों से भरी रहे हर बात,
इस होली पर आपको मिले,
खुशियों की सौगात।

मक्का की रोटी सरसों का साग,
सूरज की किरणें खुशियों की बहार, चांद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

फागुन का महीना और गुलाबी ठंड,
बिखरे हैं रंग जैसे कोई ब्रह्मांड,
दिल से दिल मिलने का दस्तूर है,
होली की खुशियां आपको भरपूर मिले।

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार मिले, यही है होली का त्यौहार।

गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
सपरिवार होली की शुभकामनाएं

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews