करवा चौथ से पहले घर पर ऐसे करें चेहरे की मसाज, चाँद सा चमकने लगेगा चेहरा

करवा चौथ के इस खास मौके पर अपने चेहरे को चाँद सा चमकाने के लिए कुछ खास मसाज करें। चेहरे की मसाज से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे त्वचा में निखार आता है।
Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर 2024 को देशभर में सभी महिलाएं करवा चौथ का त्यौहार मनाने जा रही हैं। इस त्यौहार को लेकर महिलाएं साल भर इंतजार करती हैं। इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सजकर चंद्रमा को अर्घ देती है। इस दिन सभी महिलाएं बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है जिसके चलते वह ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती है।

जैसे-जैसे करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आता है वैसे वैसे तमाम ब्यूटी पार्लरों में भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन पार्लर में जाकर किसी भी प्रकार का ट्रीटमेंट करवाना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। साथ ही साथ यह आपकी त्वचा पर रिएक्ट भी कर सकता है। इसलिए क्यों ना प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके बिना खर्च किए घर पर ही अपने चेहरे को चमकाया जाए।

चेहरे की मसाज (Karwa Chauth 2024)

महिला स्किन की देखभाल के लिए कई उपाय और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें चेहरे का ग्लो नहीं मिल पाता है। चेहरे पर चमक बनाए रखने के लिए एक सही केयर रूटीन का पालन करना बहुत जरूरी है। जिसमें चेहरे की मसाज भी शामिल है। करवा चौथ आने से पहले आप अपने चेहरे की मसाज कम से कम 2 से 3 बार जरूर करें, चेहरे की मसाज से न केवल त्वचा हेल्दी होती है बल्कि इससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक भी आती है। यह प्रक्रिया रक्त संचार को बढ़ाती है जिससे त्वचा में निखार आता है।

नारियल का तेल (Coconut Oil)

जब कभी भी मसाज की बात सामने आती है, तो तेल हमारे दिमाग में सबसे पहले आता है। नारियल का तेल हर घर में मौजूद रहता है। चेहरे की मसाज के लिए नारियल तेल एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। इसे एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर माना जाता है। जिसमें कई गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। नारियल तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा की चमक बढ़ती है और स्किन हेल्दी रहती है।

कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल

चेहरे की मसाज के लिए थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें। ठंडा होने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से गोलाकार गति में मसाज करें। यह प्रक्रिया रात के समय करें और हफ्ते में तीन से चार दिन दोहराएं जिससे आपकी त्वचा को पर्याप्त नमी और पोषण मिलेगा।

एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)

चेहरे की मसाज के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी अक्सर महिलाएं करती हैं। एलोवेरा जेल कई गुणों से भरपूर होता है। जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा जेल का नियमित उपयोग करने से दाग धब्बे और पिंपल की समस्या कम होती है और इससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी आती है। इसके अलावा जिन लोगों की त्वचा ड्राई रहती है, उन लोगों को एलोवेरा जेल की मसाज करनी चाहिए। इससे त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

कैसे करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा जेल से मसाज करने के लिए पहले थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और उसे सीधे चेहरे पर अप्लाई करें। फिर हल्के हाथों से चेहरे पर गोलाकार गति में मसाज करें जिससे त्वचा पर जेल अच्छी तरह से अवशोषित हो सके।

गुलाब जल (Rose Water)

चेहरे पर ग्लो और स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए गुलाब जल का भी उपयोग किया जा सकता है। गुलाब जल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेटेड करता है और गुलाब जल से चेहरे की मसाज करने पर त्वचा प्राकृतिक चमक आती है।

कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल

गुलाब जल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर उसके बाद चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई करें। हल्के हाथों से गोलाकार गति में मसाज करें। यह प्रक्रिया रोज रात को सोने से पहले करें। जिससे आपकी त्वचा को आवश्यक नमी और पोषण मिले और वह स्वस्थ और चमकदार बने।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews