इस Diwali पानी वाले दीयों से करें घर को रोशन, बाजार में जमकर देखी जा रही है डिमांड

इस Diwali पानी वाले दीयों से करें घर को रोशन, बाजार में जमकर देखी जा रही है डिमांड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली (Diwali) का त्यौहार नजदीक है और बाजारों में दुकानें सज गई हैं। खरीदारी की रौनक भी अब नजर आने लगी है। हर दिवाली पर कोई ना कोई नया आइटम बहुत फेमस होता है। भोपाल के बाजारों में इस बार ऐसी ही एक चीज दिखाई दे रही है।

मेक इन इंडिया के तहत बाजार में शानदार पानी से जलने वाले दीये लाए गए हैं। इन दीयों को जलाने में ना ही तेल की जरूरत है ना ही बिजली की यह पानी से जल जाते हैं। इन दीयों को प्लास्टिक से तैयार किया गया है। मेक इन इंडिया स्टार्टअप के तहत इन्हें बाजार में लाया गया है। इन खूबसूरत दीयों में जैसे ही पानी डाला जाता है यह जगमगा उठते हैं।

Must Read- शिक्षक की बेरहमी ने ली 12 साल के मासूम की जान, घटना के बाद हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

इन दीयों में छोटे सेल और सेंसर लगाए गए हैं। पानी के संपर्क में आते ही यह रोशनी देने लगते हैं। भोपाल के कुछ स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह दिल्ली से आए हैं और पब्लिक इन्हें खरीदने में बहुत इंटरेस्ट दिखा रही है। फूलों की आकृति में तैयार किए गए यह दीये देखने में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। प्लास्टिक से फूलों की डिजाइन में तैयार किए गए सेल और सेंसर लगे पानी से जलने वाले यह दीये 40 से 70 रुपए की कीमत में बाजार में मिल रहे हैं। लोग जमकर इन दीयों की खरीददारी कर रहे हैं।

भोपाल के अलावा देश के अन्य शहरों में भी यह दीये सप्लाई हो रहे हैं। इसके अलावा बाजार में मिट्टी के दीयों की भी जमकर मांग देखी की जा रही है। हर साल दिवाली पर अधिकतर लोग मिट्टी के दीये जलाना ही पसंद करते हैं। बाजार में मिट्टी के दीपक 5 से 10 रुपए के बीच में मिल जाते हैं। इनके अलावा रंग बिरंगी लाइट और एलइडी लाइट्स की डिमांड भी बाजार में देखी जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews