Hindi News

ये हैं प्रमुख कुबेर मंदिर,धनतेरस और दिवाली पर नहीं मिलती पैर रखने तक की जगह, दर्शन मात्र से होती है अपार धन वर्षा

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
भारत में कई प्रमुख कुबेर मंदिर (Kuber Temples) हैं, जहां धनतेरस और दिवाली पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इन मंदिरों में इतनी आस्था है कि यहां पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। मान्यता है कि इन मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों पर धन की अपार वर्षा होती है।
ये हैं प्रमुख कुबेर मंदिर,धनतेरस और दिवाली पर नहीं मिलती पैर रखने तक की जगह, दर्शन मात्र से होती है अपार धन वर्षा

Kuber Temples: भारत एक ऐसा देश है, जहां मंदिरों की भरपूरता है, इसे मंदिरों का घर भी कहा जाता है। यहां उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर धर्म के लाखों मंदिर फैले हुए हैं। इनमें मां दुर्गा, काली, भगवान शंकर, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के मंदिरों के साथ-साथ कुबेर देव का मंदिर भी है, जो भक्तों के लिए खास आस्था का केंद्र बना हुआ है।

कुबेर देव के मंदिरों को लेकर ऐसी मान्यता है, कि धनतेरस के दिन कुबेर मंदिर जाने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है, इस खास दिन भक्त श्रद्धा से मंदिर में जाकर भगवान कुबेर देव से सुख और समृद्धि की कृपा मांगते हैं। साथ ही साथ भारी कर्ज से गुजर रहे लोग अपने कर्ज माफी के लिए प्रार्थना करते हैं।

खंडवा का कुबेर मंदिर

मध्य प्रदेश में स्थित कुबेर मंदिरों में खंडवा का कुबेर मंदिर विशेष मान्यता रखता है। यह मंदिर उन भक्तों के लिए प्रसिद्ध है, जो धर्म की समस्याओं से परेशान है। कहा जाता है, कि यह केवल दर्शन करने से ही व्यक्ति की आधी कठिनाइयां दूर होने लगती है। इस मंदिर में एक अद्भुत शिवलिंग स्थापित है। धनतेरस और दिवाली के खास अवसर पर यह मंदिर को दियों और खूबसूरत फूलों से सजाया जाता है। यहां भक्तजन दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। खंडवा का यह कुबेर मंदिर भक्तों के लिए सुख समृद्धि का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

उत्तराखंड का कुबेर मंदिर

भारत में सबसे प्रसिद्ध कुबेर मंदिरों में से एक है। उत्तराखंड का कुबेर मंदिर जो अल्मोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है, यह मंदिर जागेश्वर धाम का हिस्सा है और हर साल धनतेरस और दिवाली के अवसर पर भक्त यहां अपनी इच्छा लेकर आते हैं। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है, कि जो भी भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आता है, वह कभी भी खाली हाथ नहीं लौटता है। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जिससे यहां का खूबसूरत नजारा भी भक्तों को अपनी और खींचता है। यहां की शांतिपूर्ण और दिव्य वातावरण भक्तों के मन में श्रद्धा और आस्था को और भी बढ़ा देता है।

गुजरात का कुबेर भंडारी मंदिर

कुबेर भंडारी मंदिर भारत के एक प्रमुख और पवित्र कुबेर मंदिरों में से एक है, जो गुजरात के वडोदरा शहर में स्थित है। यह मंदिर लगभग 2500 साल पुराना माना जाता है और नर्मदा नदी के किनारे अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण भगवान शिव ने किया था। यहां पर आने वाले भक्तों का विश्वास है, कि धनतेरस, दिवाली पर इस मंदिर के दर्शन करने से उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसी कारण इन त्योहारों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews