Raksha Bandhan 2025: भाई-बहनों के प्यार के प्रतीक राखी के त्यौहार को बनाएं खास, भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं

रक्षाबंधन का त्यौहार अपने साथ खुशियों की बहार लेकर आता है। आप भी कुछ खास संदेशों के जरिए इस पर्व पर खुशियां बांट सकते हैं।
Raksha Bandhan 2025 wishes

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त यानी कि आज इस पर्व को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भाई बहन के अटूट रिश्ते के प्रेम का प्रतीक के त्यौहार बहुत ही खास होता है।

आज के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देने के साथ खूबसूरत तोहफे भी देते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत सी शुभकामनाएं बताते हैं, जो आप अपनों को भेज सकते हैं।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं (Raksha Bandhan 2025 Wishes)

हर सावन आता है राखी, बहन से मिलवाती है राखी
चांद सितारों से चमकीली, कलाई को भर जाती है राखी।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

कच्चे धागों से बनी की डोर राखी, प्यार और शरारतों की होड़ राखी।
भाई की लंबी उम्र की दुआ राखी, बहन के पास प्यार की निशानी राखी।

भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां को बनाया
मां हर वक्त हमारे साथ नहीं हो सकती इसलिए भगवान ने बहन को बनाया।

खूब मिला बचपन में प्यार, इसी प्यार को याद दिलाने
आया है राखी का त्यौहार।
राखी की ढेरों शुभकामनाएं।

लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार, सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको राखी का त्यौहार।

आसमान में सितारे जितने हैं, इतनी जिंदगी हो तेरी
किसी की नजर ना लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी
रक्षाबंधन के दिन भगवान से यही दुआ है मेरी

सबसे अलग है भाई मेरा, सबसे प्यारा भाई मेरा
कौन कहता है खुशियां ही सब होती है जहां में, मेरे लिए भाई संसार है मेरा

चंदन का तिलक, खुशियों की बौछार
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्यौहार।

रक्षाबंधन का मुहूर्त

आज रक्षाबंधन पर 7 घंटा 37 मिनट का शुभ मुहूर्त है। इसमें राहुकाल 9:07 से 10:45 है। इतने समय के अलावा आप कभी भी भाई को राखी बांध सकते हैं। आप सुबह 5:45 से 7:34 तक, 7:34 से 9:06 तक और 10:45 से दोपहर 1:24 तक राखी बांध सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews