इस जन्माष्टमी आपका नन्हा बाल-गोपाल दिखेगा सबसे यूनिक, इस खास अंदाज में दें उसे कृष्ण का अवतार

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का त्योहार बच्चों के लिए बेहद खास होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा इस जन्माष्टमी पर सबसे अलग और खूबसूरत लगे, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं।
इस जन्माष्टमी आपका नन्हा बाल-गोपाल दिखेगा सबसे यूनिक, इस खास अंदाज में दें उसे कृष्ण का अवतार

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के त्योहार पर हर मां की एक ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा बाल गोपाल के रूप में नजर आए। इसलिए अधिकांश मां अपने बच्चों को इस पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की तरह सजाती है। यह न सिर्फ मां के लिए बल्कि बच्चों के लिए भी एक बहुत ही मनोरंजक अनुभव होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है। जी हां, 26 और 27 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपने नन्हे मुन्ने बच्चे को श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की तरह सजाना चाहती है, तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि आप किस तरह अपने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की तरह सजा सकती हैं।

पारंपरिक वस्त्र
krishna

अपने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण का रूप देने के लिए उसे पारंपरिक पीले धोती और कुर्ता पहनाएं। इसे और आकर्षक बनाने के लिए सजीली पगड़ी, मोरपंख और कंठमाला का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। यह पीले धोती कुर्ते आपके बच्चे को सुंदर और बाल गोपाल के रूप में सजीव बना देंगे।

मोर मुकुट और बांसुरी

kanha

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अत्यंत प्रिय है। मोर मुकुट और बांसुरी भगवान श्री कृष्ण की पहचान का मुख्य प्रतीक माना जाता है। जब आप अपने बच्चों को मोर मुकुट सिर पर और बांसुरी हाथ में देंगे तो वह बिल्कुल भगवान श्री कृष्ण की तरह दिखेगा।

गहनों का चयन
shree krishn

अपने बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सजाने के लिए आपको हल्के और ऐसे गहनों का चयन करना चाहिए, जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो। ऐसे गहनों का चुनाव करें जो बच्चों को चुभें ना। ऐसे में आप मोतियों की माला, ब्रेसलेट और बाजूबंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल बच्चों को आकर्षक बनाएंगे, बल्कि उन्हें पारंपरिक रूप भी देने में मदद करेंगे।

फेस पेंटिंग और तिलक
shree krishn

बच्चों का चेहरा भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल की तरह दिखाने के लिए आप उनके माथे पर कुमकुम या चंदन का तिलक लगाए और उनके गालों पर हल्का फेस पेंटिंग करें। इस बात का ध्यान रखें की फेस पेंटिंग में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि अगर आप सिर्फ ब्लश का ही इस्तेमाल करेंगे तो यह और भी ज्यादा अच्छा रहेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews