Vinayak Chaturthi: आषाढ़ महीने में 9 जुलाई को मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, 3 मंगलकारी योगों का हो रहा निर्माण

इस साल आषाढ़ महीने में 9 जुलाई को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन 3 मंगलकारी योगों का भी निर्माण हो रहा है, जिससे यह व्रत और भी ज्यादा खास होने वाला है।
Vinayak Chaturthi: आषाढ़ महीने में 9 जुलाई को मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी, 3 मंगलकारी योगों का हो रहा निर्माण

Vinayak Chaturthi 2024 : विनायक चतुर्थी हर माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन मनाई जाती है, जो भगवान गणेश को समर्पित होती है। इस दिन भक्त भगवान गणेश की पूजा श्रद्धा और भक्ति से करते हैं, क्योंकि वे दुखों को हरने वाले देवता माने जाते हैं। बता दें कि इस व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। इससे घर में खुशियों का आगमन होता है। जातक इस दिन पूजा-अर्चना कर उनसे अपने जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करते हैं। साथ ही इस व्रत को रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं, इस साल आषाढ़ महीने में 9 जुलाई को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन 3 मंगलकारी योगों का भी निर्माण हो रहा है, जिससे यह व्रत और भी ज्यादा खास होने वाला है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको शुभ मुहूर्त और योग के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं यहां…

ganesh

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 जुलाई को सुबह 06 बजकर 08 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 10 जुलाई को सुबह 07 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस दिन चन्द्रास्त का समय रात 09 बजकर 58 मिनट पर है। इस समय में साधक विनायक चतुर्थी का व्रत उपवास रख सकते हैं।

इन योगों का हो रहा निर्माण

सिद्धि योग: 9 जुलाई को दिनभर रहेगा और इसका समापन 10 जुलाई को देर रात 02 बजकर 27 मिनट होगा।

रवि योग: 9 जुलाई को सुबह 07 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होकर 10 जुलाई को सुबह 05 बजकर 31 मिनट इसका समापन होगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग: 9 जुलाई को सुबह 05 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होकर 9 जुलाई को ही सुबह 07 बजकर 52 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।

ऐसे करें पूजा

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल पर भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें।
  • रोली, चावल, फूल, दूर्वा, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर), फल, मोदक और लड्डू रखें।
  • भगवान गणेश के मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
  • भगवान गणेश की आरती करें और प्रसाद चढ़ाएं।
  • अब चन्द्रास्त के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें और व्रत का समापन करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews