Hindi News

नवरात्रि में माता के दर्शन का पाएं अद्भुत अनुभव, इन 3 मंदिरों की जरूर करें यात्रा

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Navratri 2024: नवरात्रि का पर्व भक्ति और उल्लास का समय होता है, और माता के दर्शन का अनुभव इसे और खास बना देता है। इन 3 प्रमुख मंदिरों की यात्रा से आप माता की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
नवरात्रि में माता के दर्शन का पाएं अद्भुत अनुभव, इन 3 मंदिरों की जरूर करें यात्रा

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह 9 दिनों तक चलने वाला पर्व देवी दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है। माता दुर्गा शक्ति विजय और धर्म का प्रतीक मानी जाती हैं। इन 9 दिनों में देवी के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।

नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान देशभर के देवी मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी इस बार नवरात्रि के त्यौहार में दिल्ली में मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिर जाना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कौन-कौन से मंदिर जा सकते हैं, चलिए जानते हैं।

माता वैष्णो देवी की गुफा मंदिर

दिल्ली में स्थित यह मंदिर माता वैष्णो देवी की गुफा की तर्ज पर बनाया गया है जो इसे बेहद खास बनाता है। मंदिर के अंदर 140 फीट लंबी गुफा है जिससे होकर गुजरते हुए भक्त माता के दर्शन करते हैं। गुफा के अंदर मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित है जिसे भक्त बड़े श्रद्धाभाव से पूजते हैं। मंदिर के बाहर निकलते ही भैरव बाबा के दर्शन भी होते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों इस मंदिर में अलग ही उत्साह और उल्लास नजर आता है।

छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से प्रसिद्ध होता है। इस पावन पर्व के दौरान यहां भव्य धार्मिक आयोजन और पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर परिसर में देवी दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित है जिनकी पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है। मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और शिल्पकला इसे और भी खास बनाती है। नवरात्रि के पर्व पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग सुबह से ही माता के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगाते हैं।

शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर अपनी धार्मिक महत्वता और अद्भुत वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भक्ति न केवल माता के दर्शन के लिए आते हैं बल्कि मंदिर की सुंदरता का भी आनंद लेते हैं। इस मंदिर में माता रानी की भव्य मूर्ति स्थापित है। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है शीतला माता के मंदिरों को भारत में बेहद पवित्र माना जाता है और यह मंदिर भी उनमें से एक है।

 

 

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews