Hindi News

अभिनेत्री नोरा फतेही भी कोरोना पाज़िटिव, फैंस को पोस्ट शेयर कर बताया

Written by:Harpreet Kaur
Published:
अभिनेत्री नोरा फतेही भी कोरोना पाज़िटिव, फैंस को पोस्ट शेयर कर बताया

डेस्क रिपोर्ट। अपने डांस से सबको दीवाना बना देने वाली गर्ल नोरा फतेही कोरोना पॉजिटिव हो गई है। नोरा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बात सांझा की। नोरा की 28 दिसंबर को कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोरा ने खुद को होम क्वारटीन कर लिया है। वही नोरा ने अपने नए साल के सभी कार्यक्रमो को रद्द कर दिया है। हल्की खांसी और जुकाम के बाद नोरा ने अपना चेक अप करवाया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

“नोरा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि दोस्तो में दुर्भाग्य से इस वक़्त कोरोना से लड़ रही हूं, इसने मुझे बहुत प्रभावित किया है, फिलहाल मैं डॉक्टर्स की देखभाल में हूँ, कृपया आप सभी सुरक्षित रहे, मास्क पहनें, यह किसी को भी हो सकता है, जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नही है”।

यह भी पढ़े.. इंदौर में बिजनेसमैन की पत्नी की 6 वीं मंजिल से गिरकर मौत, संतान न होने से डिप्रेशन में थी महिला

नोरा फतेही के पॉजिटिव आने से पहले इंडस्ट्री में अभिनेता अर्जुन कपूर, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर सहित कपूर फैमिली के अंशुला कपूर, रिया कपूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वही ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया है साथ ही कोरोना गाइड लाइन को लेकर सख्ती बरती है। जिसके बाद अब कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है वही कई फिल्मों और एपिसोड्स की शूटिंग भी रद्द कर दी गई है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews