इंदौर में कांग्रेस के आगामी ‘दिल्ली चलो’ जन मार्च और महारैली को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक हुई। दरअसल बैठक की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कार्यक्रम प्रभारी आरिफ खान के स्वागत से हुई। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए तय की गई योजना के मुताबिक 31 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी है। वहीं मुख्य कार्यक्रम 1 नवंबर को प्रस्तावित है। जिला कांग्रेस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की योजना बनाई है।
दरअसल बैठक में आगामी 1 नवंबर को होने वाले ‘दिल्ली चलो’ जन मार्च और महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस की योजना करीब 150 गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली पहुंचने की है। इसके लिए 31 अक्टूबर को दिल्ली कूच करने की रूपरेखा बनाई गई है। पार्टी की ओर से जाने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था भी जिला कांग्रेस द्वारा किए जाने की बात कही गई।
ये भी पढ़ें
कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ खान और प्रभारी उषा नायडू भी मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। काफिले में शामिल होने वाले लोगों की संख्या और उनके सफर से जुड़ी व्यवस्था इस तैयारी का अहम हिस्सा है। जिला कांग्रेस की ओर से बताया गया कि दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं के रुकने का इंतजाम किया गया है।
विपिन वानखेड़े बोले – दिल्ली जाने के लिए जिला कांग्रेस तैयार
दरअसल जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस दिल्ली जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, “हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं; पार्टी हमें सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि बॉर्डर पर भी खड़ा कर देगी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।” वानखेड़े के इस बयान में उन्होंने दिल्ली मार्च में शामिल होने को लेकर जिला कांग्रेस की तैयारी और कार्यकर्ताओं के संकल्प की बात कही। बैठक में जीतू पटवारी और कार्यक्रम प्रभारी आरिफ खान की मौजूदगी के बीच आगामी कार्यक्रम को लेकर संगठन की योजना पर चर्चा हुई।
शकील अंसारी, इंदौर
