MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इंदौर के सुमन नगर की गली में दूसरी बार गैस लीकेज की घटना, पानी की लाइन की खुदाई में टूटी पाइपलाइन, रहवासियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

इंदौर के सुमन नगर में शनिवार शाम खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पानी की लाइन डालने के लिए गड्ढा खोद रहे मजदूरों की गेती गैस पाइपलाइन पर लग गई जिसके बाद तेज प्रेशर से गैस बाहर निकलने लगी।
इंदौर के सुमन नगर की गली में दूसरी बार गैस लीकेज की घटना, पानी की लाइन की खुदाई में टूटी पाइपलाइन, रहवासियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

इंदौर के सुमन नगर में शनिवार शाम पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल पाइप से तेज प्रेशर के साथ गैस निकलने लगी जिससे आसपास रहने वाले लोग घबरा गए। रहवासियों ने तुरंत अवंतिका गैस कंपनी को सूचना दी। हालांकि कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस सप्लाई बंद की और पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई। चिंता की बात यह है कि इसी गली में कुछ महीने पहले भी गैस लीकेज से कई लोग झुलस गए थे।

दरअसल शनिवार शाम करीब 5 बजे मजदूर पानी की लाइन डालने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान मजदूरों की गेती भूमिगत गैस पाइपलाइन पर लग गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। तेज आवाज के साथ गैस निकलती देख आसपास के लोग सतर्क हो गए। मामले की जानकारी बिल्डिंग के सुपरवाइजर और गैस कंपनी को दी गई। समय रहते सप्लाई बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई का काम चल रहा था

दरअसल इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता इसलिए भी बढ़ा दी क्योंकि उनके मुताबिक इसी गली में पहले भी गैस पाइपलाइन से रिसाव होने के बाद गंभीर हादसा हो चुका है। उस घटना में कई लोग झुलस गए थे। ऐसे में उसी जगह दोबारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से रहवासी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं रहवासी नीलेश के मुताबिक शनिवार शाम करीब 5 बजे पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अवंतिका गैस की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा और उसमें से गैस निकलने लगी। रिसाव का पता चलते ही गैस कंपनी को फोन किया गया ताकि जल्द से जल्द सप्लाई बंद कराई जा सके।

सुपरवाइजर ने गैस कंपनी से संपर्क किया

प्रत्यक्षदर्शी कुमरावत सिंह सोलंकी ने बताया कि मौके पर दो मजदूर खुदाई कर रहे थे। तभी पाइपलाइन से तेज प्रेशर के साथ गैस निकलने की आवाज आने लगी। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत बिल्डिंग के सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुपरवाइजर ने गैस कंपनी से संपर्क किया। गैस का तेज प्रेशर और अचानक हुई आवाज से आसपास के लोग घबरा गए। ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी था कि रिसाव की सूचना संबंधित कंपनी तक पहुंचे और गैस की सप्लाई रोकी जाए। सूचना मिलने के बाद कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की गई। दी गई जानकारी के मुताबिक समय रहते कार्रवाई होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर के सुमन नगर की गली में दूसरी बार गैस लीकेज की घटना, पानी की लाइन की खुदाई में टूटी पाइपलाइन, रहवासियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल