इंदौर के नागरिकों ने एक बार फिर स्वच्छता की मिसाल पेश की है। इस क्षेत्र में जन भागीदारी का उदाहरण पेश करते हुए शहर ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। केंद्र सरकार द्वारा सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत इंदौर की जनता ने 6 प्रकार के पृथक किए गए कचरे के साथ सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।
इंदौर के नाम नया रिकॉर्ड
इस अभियान के तहत 5 लाख नागरिकों द्वारा सेग्रीगेशन सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें तकरीबन 546724 लोगों ने सहभागिता करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।
5,00,000 Segregation Selfies… and counting!
इंदौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्वच्छता हमारी आदत ही नहीं, हमारी पहचान है।
हर सेल्फी, Segregation at Source के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सभी इंदौरवासियों और हमारे सफाई मित्रों का इस ऐतिहासिक जनभागीदारी के लिए हृदय… pic.twitter.com/ItDSB9upO6
— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) July 30, 2026
आयोजित हुए जनजागरूकता कार्यक्रम
इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर के 85 वार्ड में जन जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अभियान के दौरान सफाई मित्रों, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वच्छता सहयोगियों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक संगठनों में और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आज मैंने अपने सफाई मित्र के साथ Segregation Selfie लेकर स्वच्छता के इस जनआंदोलन में अपनी सहभागिता निभाई।
अब आपकी बारी है!
अपने सफाई मित्र और सूखे-गीले कचरे के पृथक्करण के साथ एक सेल्फी लें, उसे सोशल मीडिया पर साझा करें और इंदौर को सबसे अधिक Segregation Selfies का नया विश्व… pic.twitter.com/DBZmKhQoRj
— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) July 30, 2026
अलग अलग किया कचरा
इस अभियान के तहत नागरिकों को अपने घर और प्रतिष्ठान के गीले, सूखे, सैनिटरी, घरेलू खतरनाक, ई-वेस्ट और अन्य पृथक श्रेणी के कचरे के साथ सेल्फी लेकर कचरा पृथक्करण का संदेश देना था। नागरिकों ने 6 प्रकार का कचरा अलग कर यह संदेश देने का काम किया। इस अभियान के तहत नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन, सार्वजनिक स्थान और निर्धारित सेल्फी पॉइंट सेल्फी लेने के लिए तय किए गए थे।






