MP Breaking News

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिगबास्केट, सोशल और Heydeli Pizza के लाइसेंस किए सस्पेंड, गंभीर कमियां सामने आईं

इंदौर में फूड सेफ्टी पर जिला प्रशासन ने बिगबास्केट, सोशल और Heydeli Pizza पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में कॉकरोच, जंग लगे बर्तन, काला जला हुआ तेल, वेज-नॉनवेज खाने को एक साथ रखने और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर कमियां सामने आईं है।
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिगबास्केट, सोशल और Heydeli Pizza के लाइसेंस किए सस्पेंड, गंभीर कमियां सामने आईं

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन बड़े फूड ब्रांड्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। दरअसल निरीक्षण के दौरान Heydeli Pizza में कॉकरोच और जला हुआ तेल मिला है वहीं सोशल में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रीजर में रखी मिली, जबकि बिगबास्केट में खाने के सामान के साथ अखाद्य सामग्री रखी पाई गई।

दरअसल कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। जांच के बाद तीनों कंपनियों को पहले सुधार सूचना पत्र जारी किया गया लेकिन तय समय सीमा में जरूरी बदलाव नहीं किए गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया गया। विभाग ने साफ किया है कि निलंबन अवधि के दौरान इन प्रतिष्ठानों को खाद्य कारोबार पूरी तरह बंद रखना होगा।

जाँच में क्या-क्या कमियां मिलीं?

बता दें कि स्कीम नंबर 54 स्थित जैमिनी मॉल के Heydeli Pizza में जांच के दौरान सबसे गंभीर खामियां सामने आईं। टीम को फ्रीजर और किचन के फर्श पर कॉकरोच मिले। कई बर्तनों पर जंग लगी थी और कुछ बर्तन खाद्य उपयोग के लिए सुरक्षित सामग्री के नहीं पाए गए। इसके अलावा खाद्य पदार्थों को जले हुए काले तेल में तला जा रहा था, जिसे स्वास्थ्य के लिए जोखिम माना जाता है। किचन के दरवाजे के नीचे खाली जगह होने से कीड़े-मकौड़ों के अंदर आने की संभावना भी मिली।

वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ मिली

वहीं जांच के दौरान पर्याप्त रोशनी, सफाई और बर्तन धोने की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड और पानी की NABL लैब जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं MR-10 स्थित सोशल रिंग रोड में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही डीप फ्रीजर में रखा मिला। स्टोर रूम के दरवाजे खुले थे और कचरा प्रबंधन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। विभाग ने कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड और खाद्य जांच रिपोर्ट नहीं मिलने को भी नियमों का उल्लंघन माना।

बिगबास्केट पर भी हुई कार्रवाई

वहीं स्कीम नंबर 54 स्थित बिगबास्केट के निरीक्षण में कच्चे माल के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच टीम ने पाया कि खाद्य सामग्री के साथ अखाद्य सामान भी रखा गया था जिससे क्रॉस कंटैमिनेशन का खतरा बढ़ सकता है। परिसर की साफ-सफाई भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसके अलावा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट FSSAI/FoSTaC ट्रेनिंग रिकॉर्ड और पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिगबास्केट, सोशल और Heydeli Pizza के लाइसेंस किए सस्पेंड, गंभीर कमियां सामने आईं