Hindi News

इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों को किया गया सील

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को पहले सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई है और उन्हें सील किया गया है।
इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों को किया गया सील

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आज जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर शहर के 6 अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। जिसमें गीता भवन और भवरकुआं क्षेत्र की प्रतिष्ठानें शामिल है। बता दें कि जिनपर कार्रवाई की गई है, उनमें मारुति सुजुकी शोरूम, टीवीएस बाइक शोरूम सहित अन्य कई नाम शामिल है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि इन व्यायसायिक संस्थानों ने बेसमेंट में गोडाउन और पार्किंग बनाने की अनुमति ली थी, लेकिन यहां पर्किंग संचालित नहीं किए जा रहे थे। जिसपर रोक लगाने के लिए कलक्टर द्वारा निर्देश दिया गया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, इस घटना से शहरभर में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीएम ने कही ये बात

वहीं, एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को पहले सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई है और उन्हें सील किया गया है। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा बेसमेंट का लगातार निरीक्षण जारी रखी जाएगी।

इंदौर, शकील अंसारी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews