इंदौर में प्रॉपर्टी डील के नाम पर 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR, जांच शुरू 

इंदौर में फ्लैट के सौदे और लोन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है। 
Indore news

इंदौर में फ्लैट के सौदे और संपत्तियों के निराकरण के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने फरियादी की शिकायत पर पर एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिसका नाम रमन सिंह बताया जा रहा है।

फरियादी के मुताबिक फ्लैट का सौदा करने के बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से जुड़े काम कराने के नाम पर उनसे करीब 66 लाख रुपये लिए गए। लेकिन रकम वापस नहीं की गई और न ही फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई।

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में पहले फरियादी की ओर से आवेदन दिया गया था। फरियादी को रमन सिंह ने फ्लैट के सौदे के सिलसिले में उनसे संपर्क किया था। इसके बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से संबंधित मामलों का निराकरण कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग समय पर रुपये लिए गए

रकम वापस न होने पर शिकायत दर्ज

बार-बार मांगने पर भी रकम वापस न मिलने फरियादी ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है। जांच भी शुरू कर दी गई है।

दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन की जांच शुरू 

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी ने बताया पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, फ्लैट के सौदे और अन्य सामने आए संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच में इस मामले से जुड़े अन्य खुलासे हो सकते हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में प्रॉपर्टी डील के नाम पर 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR, जांच शुरू  - MP Breaking News