Hindi News

Indore News : अगरबती फैक्ट्री में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Written by:Amit Sengar
Published:
आग के चलते यहां पर काफी धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
Indore News : अगरबती फैक्ट्री में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ आजाद नगर इलाके के तीन इमली चौराहे के पास सोमवार दोपहर एक अगरबती फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे आसपास की चार से पांच दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कच्चे माल में आग लगने से काफी तेजी से फैल गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

अग्निशमन कर्मियों के मुताबिक घटना आग टीन शेड की बनी दुकानों में शार्ट-शर्किट के चलते आग लग गई। आग के चलते यहां पर काफी धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बचाई जा सकी। आग तेजी से फैली और आसपास की दुकानों में भी पहुँच गई।

हादसे में नहीं हुआ कोई हताहत

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने आग को और अधिक फैलने से रोका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !