इंदौर में अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 62 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने आनंद विहार कॉलोनी स्थित एक गोदाम से अलग-अलग कंपनियों के कुल 197 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने रवि नामक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गोदाम में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का संग्रहण किया गया था और यहां से लोडिंग वाहनों के जरिए पटाखों की सप्लाई भी की जा रही थी…

डीसीपी नरेंद्र रावत  एन जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद विहार कॉलोनी के गेट नंबर-02 के पास स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे जमा करके रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम की जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग कंपनियों के 197 कार्टून पटाखे और आतिशबाजी सामग्री मिली, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।

गोदाम संचालक पर नहीं मिले भंडारण और बिक्री के वैध दस्तावेज 

पुलिस ने गोदाम संचालक से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस मांगा, लेकिन वह लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को जब्त कर लिया और मौके से रवि नामक आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

दिवाली से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर  

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत  ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोदाम से पटाखों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है। उन्होंने कहा कि दिवाली को देखते हुए शासन के निर्देश पर आतिशबाजी , पटाखों , कार्बाइड गन आदि की अवैध बिक्री, अविअध भण्डारण और अवैध निर्माण पर पैनी नजर रखी जा रही है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट