MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इंदौर राजवाड़ा बस हादसे पर जीतू पटवारी ने जताई चिंता, राज्य सरकार से की पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग

इंदौर के राजवाड़ा में रविवार को हुए हादसे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंता जताई है। साथ ही राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज और तत्काल जांच की मांग की।
Jitu Patwari

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रविवार को एक सरकारी सिटी बस (PM बस सेवा) ने तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत और अन्य दो लोग घायल हो गये हैं जिनकी हालत गंभीर है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बस कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में हुए बस हादसे पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रति​क्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हादसे पर चिंता जताई है। जीतू पटवारी ने पीड़ितों की मुआवजा एवं तत्काल जांच की मांग उठाई है। वहीं, यह हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जीतू पटवारी ने की पीड़ित परिवारों को मुआवज देने की मांग

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजवाड़ा में सरकारी सिटी बस (पीएम बस सेवा) की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की चिंताजनक सूचना मिली है। जीतू पटवारी ने राज्य सरकार से हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को उचित मुआवजा देने और घायलों के त्वरित उपचार के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने हादसे की तत्काल जांच शुरू किए जाने की भी मांग की है।

हादसे में एक की मौत, घायलों का इलाज जारी

बता दें कि राजवाड़ा में यह बस हादसा दोपहर करीब 2.30 से 2.45 से बीच हुआ है। पुलिस के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में घायल पिंटू की मौत हो गई है। घायलों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जाएगी।

हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

CCTV फुटेज में चौराहे पर कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में एक ऑटो रिक्शा भी खड़ा है। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक बस आती है और तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। बस की टक्कर से ऑटो चालक नीचे गिरता दिखाई देता है जबकि दो अन्य लोग बस के पिछले हिस्से की चपेट में आते नजर आ रहे हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर राजवाड़ा बस हादसे पर जीतू पटवारी ने जताई चिंता, राज्य सरकार से की पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग - MP Breaking News