MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

रीवा: स्कूल निरीक्षण में शराब के नशे में मिले प्राचार्य, कलेक्टर ने लगाई फटकार, निलंबित करने के दिए निर्देश

रीवा के महसांव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान प्राचार्य पर शराब के नशे में मिले। जिसके बाद कलेक्टर ने मेडिकल जांच और निलंबित करने के निर्देश दिये।
Rewa Collector Action

एक तरफ मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने पर जोर दे रही है तो दूसरी ओर कुछ शिक्षकों की लापरवाही इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। ऐसा इसलिये कहा जा रहा है क्योंकि रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य महोदय खुद शराब के नशे में धुत पाये गये। जिसके बाद प्राचार्य पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

बता दें कि यह मामला जिले के महसांव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का है। जहां शनिवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक इस सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गये। जब कलेक्टर स्कूल में पहुंचे तो उनको वहां पर कई खामियां नजर आईं और प्राचार्य पर शराब पीने का आरोप लगा।

इस दौरान कलेक्टर ने पूरे स्टाफ के सामने प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके साथ ही मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य की मेडिकल जांच कराने एवं उनके विरूद्ध निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्राचार्य के विरूद्ध यह कार्रवाई की गई।

कलेक्टर को स्कूल में मिली कई खामियां

बता दें कि स्कूल का निरीक्षण करते समय कलेक्टर को पढ़ाई और व्यवस्थाओं से जुड़ी कई कमियां मिलीं। उनको जानकारी लगी कि आधा सत्र बीत गया है लेकिन अभी तक कक्षा 11वीं और 12वीं की जीव विज्ञान तथा कक्षा छठवीं की हिंदी विषय की किताबों का वितरण नहीं हुआ था। इतना ही नहीं, 9 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की ई-केवाईसी भी लंबित है।

इसके बाद कलेक्टर ने इन खामियों को देखते हुए संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जब इस कमियों पर प्राचार्य से जवाब मांग गया तो वे जवाब पेश नहीं कर पाये। इस दौरान बात सामने आई कि प्राचार्य शराब पी रखी है। स्कूल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने आसपास के गांव में जाकर ग्रामीणों से भी संवाद किया एवं उनकी समस्याओं को सुना।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
रीवा: स्कूल निरीक्षण में शराब के नशे में मिले प्राचार्य, कलेक्टर ने लगाई फटकार, निलंबित करने के दिए निर्देश - MP Breaking News