MP Breaking News

इंदौर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत

कनाड़िया क्षेत्र में एक बिल्डिंग की दीवार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। इस हादसे में एक युवक भी घायल हुआ है। पुलिस ठेकेदार और मालिक से बातचीत कर जांच को आगे बढ़ाएगी।
Indore

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा देखने को मिला। यहां चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में काम कर रही महिला सावित्रीबाई आ गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति दिनेश भी घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक महिला और उसका परिवार बिल्डिंग के पास ही रहता है और वहां पर काम करता है। दीवार की चपेट में आई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं उनका देवर घायल हुआ है, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

निर्माण के दौरान गिरी दीवार

इस हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसको मुताबिक ये घटना बायपास स्थित बिचौली की है। यहां पर बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। सावित्रीबाई यहां अपने पति देवल और देवर दिनेश के साथ काम कर रही थी। तभी अचानक दीवार का एक हिस्सा गिर पड़ा। जैसे ही दीवार गिरी सीमेंट का कॉलम सावित्रीबाई के सिर पर गिर गया। वहीं दिनेश भी इसकी चपेट में आ गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

इस घटना के बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत ही एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उपचार करने की कोशिश की लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका। वहीं घायल दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला और उनका परिवार खरगोन के पास का रहने वाला है और काम के लिए इंदौर आया था। अब इस मामले में पुलिस ने बिल्डिंग मालिक और ठेकेदार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत