MP Breaking News

इंदौर में हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 3 देसी पिस्टल, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। जब उसकी तलाशी ली गई तो ​उसके पास मिले काले बैग से तीन देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Indore News

इंदौर पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच, तेजाजी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस को उटर कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल पर एक सं​दिग्ध व्यक्ति आता हुआ नजर आया। पुलिस ने उस व्यक्ति को रोका और उसकी अच्छे से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उस व्यक्ति के पास से हथियार बरामद हुए। व्यक्ति के पास से काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथिलेश बताया।

वहीं, अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह धार और आसपास के क्षेत्रों से अवैध हथियारों की सप्लाई करने के लिए इंदौर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी मिथिलेश को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी कि वह ये हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को तेजाजी नगर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के एक तस्कर को पकड़ा गया है। सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है। जिसके पास एक काले रंग का बैग है। तस्कर की संदिग्ध गतिविधि को को देखते हुए पुलिस थाने को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को पकड़ा। जब व्यक्ति की तलाशी की गई तो उसके पास से तीन देसी पिस्टल, एक देशी रिवॉस्वर और चार जिंदा कारतूस मिले। तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है एवं उससे पूछताछ जारी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 3 देसी पिस्टल, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस जब्त, आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News