Hindi News

इंदौर के तर्ज पर भोपाल में बन रहा है अन्तर्राष्ट्रिय स्तर का स्विमिंग पूल, दूसरे चरण का काम अप्रैल तक होगा पूरा

Published:
Last Updated:
इंदौर के तर्ज पर भोपाल में बन रहा है अन्तर्राष्ट्रिय स्तर का स्विमिंग पूल, दूसरे चरण का काम अप्रैल तक होगा पूरा

स्विमिंग पूल का काम जारी है

इंदौर, आकाश धोलपुरे ।   प्रदेश की राजधानी भोपाल और मुम्बई की तर्ज पर इंदौर में भी अन्तर्राष्ट्रिय स्तर का स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि, यदि सबकुछ ठीक रहा तो स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य अप्रैल माह के अंत तक पूरा हो जाएगा और उसके शुभारंभ के साथ ही मई माह से संचालन भी शुरू हो जाएगा। मंगलवार को इंदौर के पिपलियाहाना क्षेत्र में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल के कार्य की प्रगति का आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्विमिंग पूल के कार्य को जल्द पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े … भोपाल में राजस्व विभाग के निरीक्षक को लोकायुक्त ने रंगे हाथों रिश्वत लेते किया ट्रैप

बता दे कि इंदौर में कुल 23 करोड़ की लागत से बनने जा रहे स्विमिंग पूल के पहले चरण के कार्य की लागत 13.97 करोड़ रुपये तक  है , वही दूसरे चरण के टेंडर जारी कर जल्द ही बचा हुआ कार्य पूरा किया जाएगा । जिसकी लागत करीब 10 करोड़ रुपये तक होगी । मीडिया से चर्चा के दौरान आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि इंदौर में बनने वाले अन्तर्राष्ट्रिय स्तर के स्विमिंग पूल का काम फिलहाल 80% काम पूरा हो चुका है और बचे हुए 20% काम को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

 

हालांकि, जिस गति से अन्तर्राष्ट्रिय स्तर के स्विमिंग पूल का काम जारी है उसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि स्विमिंग पूल समय सीमा में बनकर तैयार हो पाएगा। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि आईएसबीटी की तर्ज पर ठेकेदारों से दो शिफ्ट में काम कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गए ताकि तय समय सीमा में काम पूरा हो सके। वही आईडीए अध्यक्ष ने अप्रैल माह के अंत तक खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई है।

बता दे कि इस इंदौर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल निर्माण की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2010 में की गई थी इसके बाद से आज तक रुक – रुक कर और कोरोना काल के चलते स्विमिंग पूल का काम प्रभावित होता रहा है।  लेकिन जयपाल सिंह चावड़ा के आईडीए अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर स्विमिंग पूल के निर्माण में गति लाई जा रही है। वही लोगो को भी उम्मीद है कि जल्द मिनी मुंबई के स्विमर भोपाल और मुंबई की तर्ज पर इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में अपने जौहर दिखा सकेंगे।

इधर, आईडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों के दफ्तर में देरी से पहुंचने और लेटलतीफी को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश दिए है और जल्द ही व्यवस्थाओ में सुधार होगा। मंगलवार को मीडिया से बात कर उन्होंने बस संचालकों और बस स्टैंड के आस – पास व्यापारिक वर्ग को आश्वस्त किया है पूरी क्षमता के साथ बसों का संचालन सरवटे से किया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews