Hindi News

इंदौर में नकली इंजन ऑयल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गिरफ्तार

Published:

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां बाणगंगा पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकली ऑयल के साथ एक युवक को पकड़ा है। पुलिस को इस दौरान युवक के पास से बड़ी मात्रा में नकली ऑयल बरामद है। जिसको जब्त कर लिया गया है। वहीं इस संबंध में पुलिस युवक से लगातार पूछताछ कर रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बाणगंगा थाने में फरियादी केशव पिता धर्मवीर सिंह, जादौन निवासी चौथी पल्टन की शिकायत पर आरोपी प्रदीप कुमार दत्ता निवासी बंगाली कॉलोनी, उज्जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर इंजन ऑयल बुलवाया था। आर्डर डिलीवरी कल दीपमाला चौराहे पर मिलने वाली थी। वहां पर वह ऑयल लेने पहुंचे तो एक सफेद रंग की मारुति ओमनी वैन में बड़ी मात्रा में इंजन ऑयल के डिब्बे लेकर युवक पहुंचा था। उसे चेक किया तो पता लगा कि पूरा माल नक़ली निकला। बता दें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी संख्या में नकली तेल बरामद किया है। वहीं पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews