MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, धरने पर बैठे परिजन, जमकर हुआ हंगामा

राजगढ़ में एक महिला की प्रसव के बाद मौत होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद परिजन अस्पताल में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ।
Rajgarh

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा देखने को मिला। दरअसल, यहां डिलीवरी के कुछ देर बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। इससे परिजन नाराज हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया।

अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों का कहना है कि नर्स ने डिलीवरी के नाम पर उनसे रिश्वत ली थी। प्रसव के बाग़ अमरी बाई को गंभीर ब्लीडिंग हुई। लेकिन इसके बावजूद भी इलाज में लापरवाही बढ़ती गई। जिसकी वजह से उसकी जान चली गई।

महिला को नहीं मिला इलाज

परिजनों का कहना है कि रात को 12 बजे के करीब अमरी बाई को अचानक ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। इस पर महिला की सास ने नर्स को बुलाया। नर्स कमरे में सो रही थी और मदद करने की जगह सोती रही। महिला को समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

 Rajgarh

नर्स पर रिश्वत लेने का आरोप

परिजनों का कहना है कि वह महिला को दोपहर में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां पर जो नर्स थी उसने बच्चे की स्थिति गंभीर बताते हुए डिलीवरी करने के लिए 5000 रुपए मांगे थे। परिवार ने उसे अपनी आर्थिक स्थित का हवाला दिया। इसके बाद 2 हजार में नर्स ने बात तय की। परिजनों ने नर्स को पैसे से दिए और शाम को 5.30 बजे महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

 Rajgarh

धरने पर बैठे परिजन

जैसे ही घटना की खबर मिली अस्पताल परिसर में महिला के रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी यहां पर धरने पर बैठ गए। इनके साथ पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर भी धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसडीएम निधि भारद्वाज मौके पर पहुंची। उन्होंने ये आश्वासन दिया कि लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए टीम बनाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म किया गया। अब शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया और रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, धरने पर बैठे परिजन, जमकर हुआ हंगामा