Hindi News

MP News: महिला कैदियों ने की नई पहल, जेल में ही बना रहीं हर्बल गुलाल

Published:
MP News: महिला कैदियों ने की नई पहल, जेल में ही बना रहीं हर्बल गुलाल

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। होली रंगों का त्योहार है, जिस दिन सभी दुश्मन भी गले मिलते हैं और अपनी सारी पुरानी दुश्मनी को भूल कर एक नई शुरुआत करते हैं। यह त्योहार आपसी संबंधों में भी रंगों को खोल देता। रंग चढ़ते ही किसी की पहचान नही हो पाती। तो फिर इस  त्यौहार कैदी वंचित कैसे रह सकते है। होली को लेकर उत्सुकता देखनी है तो  इंदौर सेंट्रल जेल की महिला कैदियों में देख सकते है, जो इस होली अपने हाथों से ऑर्गैनिक और हर्बल गुलाल बना रही हैं।

यह भी पढ़े… इस साल का पहला चक्रवात Asani! शुरू हुई बचाव की तैयारी, गृह मंत्रालय ने की समीक्षा 

जैसा कि हम जानते हैं आजकल बाजारों में मिलने वाले गुलाल कितने ज्यादा  हानिकारक होते हैं।  उसमें कई प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो  चेहरे और  स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए मध्यप्रदेश के  इंदौर सेंट्रल जेल की महिला कैदी  फूल सब्जियों और फलों से ऑर्गेनिक गुलाल बना रही हैं। होली के उत्सव पर यह एक बहुत ही अच्छी शुरुआत है कि जेल में कैद महिलाएं भी अपने हाथों से हर्बल गुलाल  बना रही हैं। जेल सुप्रिडेंट अलका सोनकर का कहना है कि “यह पहली बार है जब हमने फूलों सब्जियों और फलों से ऑर्गेनिक रंग और गुलाल बनाने की कोशिश की है। इसके लिए महिला कैदियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews