इंदौर के रणजीत हनुमान धाम में मंगलवार को महाभोज रखा गया है। यहां 80000 भक्तों के लिए चलित भंडारा आयोजित किया जाने वाला है। इसके लिए आज भट्टी पूजन किया जाने वाला है। पूजा के साथ यहां महाभोज बनने की तैयारी शुरू हो जाएगी। जानकारी के बता दो सबसे पहले नुक्ति का प्रसाद तैयार किया जाएगा।

इतने सारे भक्तों के लिए मुक्ति का प्रसाद तैयार करने में शाम हो जाएगी। उसके बाद पुड़ी और भजिए तैयार किए जाएंगे। गर्मी का मौसम चल रहा है किसी को देखते हुए रामभाजी मंगलवार सुबह से तैयार की जाएगी।

हर साल होता है भंडारा

रणजीत हनुमान मंदिर में सालों से हनुमान जन्मोत्सव के बाद आने वाले मंगलवार को भंडारा आयोजित किया जाता है। इस मंगलवार भी भंडारा आयोजित किया जाने वाला है जिसे लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है।

80 हजार भक्तों के लिए प्रसाद

मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास के अनुसार भट्टी पूजन के बाद नुक्ती का प्रसाद तैयार होगा। इसके लिए 15 क्विंटल बेसन, 90 घी के डब्बे, 15 क्विंटल शक्कर, 20 किलो इलायची पाउडर, 5 डब्बे काजू टुकड़ी और अन्य ड्रायफ्रूट का इस्तेमाल किया जाएगा। ये प्रसाद तैयार होने के बाद शाम से पूड़ी बनाई जाएगी।

चलित होगा भंडारा

यह भंडारा लगभग 80000 भक्तों के लिए रखा जा रहा है। ऐसे में कोई समस्या ना हो इसी को देखते हुए यह पूरी तरह से चलायमान रहेगा। मंगलवार शाम को बाबा की आरती कर उन्हें भोग लगाने के बाद भंडारे की शुरुआत कर दी जाएगी। भक्त लाइन में लगकर अपने प्रसाद का पैकेट ले सकेंगे।