चुनाव आयोग के निर्देश पर मध्य प्रदेश में इन दिनों SIR का काम चल रहा है। प्रक्रिया में खामियों की शिकायतें भी लगातार मिल रहीं हैं, नाम काट दिए जाने से परेशान लोग जिला निर्वाचन अधिकारी यानि कलेक्टर से लेकर चुनाव आयोग तक शिकायतें कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें बहुत परेशानी भी उठानी पड़ रही है, जिसके चलते अब लोगों का धैर्य टूट रहा है , इसका एक ताजा उदाहरण इंदौर से सामने आया है जहाँ एक युवक कलेक्ट्रेट ऑफिस में भड़क गया और उसने कलेक्टर को जमकर सुनाई, अपनी नेत्रहीन माँ के साथ पहुंचे इस युवक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इसमें जनसुनवाई में अपनी नेत्रहीन माँ के साथ पहुंचा एक युवक परेशान और दुखी होकर सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रहा हैं, लगभग रोते हुए वो एसआईआर प्रक्रिया और जनसुनवाई के हालात उजागर कर रहा है।
SIR में नाम काटने से भड़का युवक
युवक का कहना है कि वह कलेक्टर ऑफिस के कई चक्कर लगा चुका है। इसने अपने सभी डॉक्यूमेंट्स भी जमा कर दिए थे लेकिन उसका नाम SIR में काट दिया गया है। उसका कहना था कि हर मंगलवार को यहाँ आओ तो लौटा दिया जाता है कहते हैं अगले मंगल आना, यही चलता है। परेशान युवक अपना धैर्य खो देता है और कलेक्टर पर जमकर भड़कता है।
किस बात के कलेक्टर, गरीबों की सुनते नहीं
कलेक्टर ऑफिस में ही युवक कहता है, गरीबों की नहीं सुनते फिर किस बात के कलेक्टर है, उन्हें मिलना चाहिए गरीबों की बात सुनना चाहिए लेकिन वे नहीं मिलते। वो कहता है मेरे पिता हैं नहीं माँ को दिखाई नहीं देता वो नेत्रहीन हैं, हमारा नाम काट दिया है बीएलओ बोलता है यहाँ आओ यहाँ बोलते हिं अगले मंगल आना हम मजदूर लोग हैं काम छोड़कर कितने मंगल आयेंगे।
बहरहाल युवक का गुस्सा एसआईआर में खामी, जनसुनवाई की हकीकत और जिम्मेदारों के रवैये का एक बड़ा उदाहरण है, चुनाव आयोग का दावा कि एक भी पात्र का नाम नहीं कटेगा ये वायरल वीडियो इसकी भी पोल खोलता है, अब देखना होगा कि इसके बाद युवक और उसकी माँ का नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा कि नहीं ?





